ब्रेकिंग : बेगूसराय के नावकोठी में हुई गोलीकांड में युवक को लगी गोली , निजी क्लिनिक में ईलाज जारी

न्यूज डेस्क : इस वक्त की सबसे बड़ी खबर बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां थाना क्षेत्र में हुई गोलीकांड में एक युवक घायल हो गया है। परिजनों ने उसे आनन फानन में इलाज के लिए बेगूसराय ले गए हैं। युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि नावकोठी थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में उक्त गोलीकांड हुआ है। जिसमें घायल युवक की पहचान डुमरिया के ही विजय यादव के पुत्र नीतीश कुमार के रुप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक गोलीकांड की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है। रविवार को उसको आपसी विवाद मे गोली मारकर घायल कर दिया। परिजन आनन फानन में इलाज के लिए उसे बेगूसराय शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया है। चिकित्सक उसके इलाज में जुटे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना नावकोठी पुलिस को भी दिया है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आपसी विवाद में नीतीश कुमार को गोली मारी गई है उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, और आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी चल रही है।

द बेगूसराय के न्यूज ग्रुप में जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://bit.ly/37a8H3V