World Red Cross Day : 8 मई को इन कारणों से मनाया जाता है वर्ल्ड रेड क्रॉस डे

डेस्क : जिस तरह हम मदर्स डे, फादर्स डे, टीचर्स डे को मनाते हैं ठीक उसी प्रकार 8 मई के दिन वर्ल्ड रेड क्रॉस डे के रूप में मनाया जाता है। आपको बता दें कि इस दिन को जीन हेंनरी डयूनेट के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस डे और रेड क्रीसेंट मूवमेंट के सिद्धांतों को मनाने के लिए हर साल इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है। प्रथम विश्व युद्ध के बाद से ही इस दिन को मनाने की शुरुआत हो चुकी थी। इसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के अंतरराष्ट्रीय आयोग के हिस्से के रूप में शांति का आहान करने के लिए भी मनाया जाता है।

वही एक और एक बात बता दे कि इस दिन को खास रूप से लोगों की पीड़ा को कम करने और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने के लिए भी मनाया जाता है। इस दिन वॉलिंटियर्स दुनिया के 170 देशों में काम करते हैं, जो अब तक 240 मिलियन लोगों की मदद कर चुके हैं।

आखिर क्यों मनाया जाता है यह दिन : 8 मई को वर्ल्ड रेड क्रॉस डे के रूप में मनाने के पीछे सबसे महत्वपूर्ण वजह मानी जाती है कि हर साल यह दिन दुनिया भर के लोगों के जीवन को बचाने के लिए मनाया जाता है। अगर संक्षिप्त रूप में देखा जाए तो इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य आपदा या युद्ध की स्थिति में फंसे लोगों की मदद करके उन्हें इस तरह की स्थिति से बाहर निकालना है और किसी तरह की गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों की मदद करने से है। इस दिन कई तरह के प्रोग्राम का आयोजन भी किया जाता है। सबसे खास बात तो यह है कि इस कदम के तहत लोगों की मदद की जाती है। हर वर्ष जिला स्तर की रेड क्रॉस ब्रांच द्वारा 50 वॉलंटियर और तालुका रेड क्रॉस ब्रांच द्वारा 25 वॉलंटियर चुने जाते हैं जो लोगों की सेवा करते हैं।