22 अप्रैल को “वर्ल्ड अर्थ डे” मनाया जा रहा है, आइये जानते हैं इस साल क्या है खास

डेस्क : आज 22 अप्रैल को यानि World Earth Day मनाया जा रहा है। देखा जाय तो जहाँ कोरोना वायरस दुनियाभर के लोगों के लिए काल बन कर आया है तो वहीं प्रकृति के लिए एक वरदान से कम नहीं है। जो काम दुनियाभर की सरकारें नहीं कर रही थी , वो काम लॉकडाउन ने कर दिखाया। लॉकडाउन से प्रदूषण का स्तर कमने के साथ साथ गंगा में ऑक्सीजन की मात्रा भी बढ़ी है। पृथ्वी पर रहने वाले जीव-जंतु, पशु-पक्षी, पेड़-पौधे को बचाने के लिए और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 22 अप्रैल को World Earth Day के रूप में मनाया जाता है।

बता दें कि इसकी शुरूआत 1970 में हुई थी और दुनियाभर के करीब 193 देश ने सहर्षता के मनाने का फैसला किया था। पृथ्वी दिवस के मौके पर पर्यावरण संरक्षण के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है और साथ ही लोग पर्यावरण को बेहतर बनाने का संकल्प भी लेते हैं। इस साल अर्थ डे की थीम है क्लाइमेट एक्शन है।क्लाइमेट में लगातार हो रहे बदलाव के कारण लाइफ सपोर्ट सिस्टम को ख़तरा है।

आज गूगल भी World Earth Day की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है। इसके लिए गूगल ने बेहद ख़ास डूडल तैयार किया है। दरअसल, ये एक वीडियो संदेश है जिसके माध्यम से पृथ्वी पर रहने वाले कुछ सबसे छोटे जीवों के बारे में जानकारी दी है कि वो कैसे प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं। वीडियो में गूगल ने समझाया है कि कैसे एक मधुमक्खी,दुनियाभर में हरियाली फैलाने का काम करती है।