बेगूसराय में महिला जदयू धूमधाम से मनाएगा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

बेगूसराय : जदयू द्वारा आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा, इसकी तैयारी तेज कर दी गई है। तैयारी को लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय के कर्मशील भवन में महिला जदयू की बैठक जिलाध्यक्ष क्रांति कुमारी की अध्यक्षता में हुई। क्रांति कुमारी ने कहा कि खोदावंदपुर प्रखंंड के कर्पूरी सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह पूर्वक धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सभी प्रखंड में बैठक कर तैयारी करने केे साथ-साथ गांव गांव जाकर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।

इस मौके पर कई अन्य जगह भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक को संबोधित करते हुए जदयू जिलाध्यक्ष रूदल राय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किये गये महिला सशक्तिकरण के केेे संबंध में लोगोंं को बताया जाएगा। मुख्यमंत्री ने 2006 में महिलाओं को पंचायती राज में अधिकार दिया, नौकरी में आरक्षण दिया। जिसका परिणाम है कि जो महिला घर से निकल नहीं पाती थी, वह आज मुखिया, प्रमुख और जिला परिषद अध्यक्ष बनकर दलित, शोषित, पीड़ित, किसान मजदूरों की लड़ाई लड़़ रही है। महिला सशक्तिकरण के लिए कन्या उत्थान योजना, साइकिल योजना, पोशाक योजना, बालिका के जन्म समय सहायता, छात्रवृत्ति योजना तथा सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण मिला। बिहार पहला राज्य है जहां इंटर पास करने पर लड़कियोंं को 25 एवं स्नातक करने पर 50 हजार का अनुदान मिलना प्रारम्भ हुआ।

मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि बिहार बदल गया है, जो महिला व लड़की घर से बाहर नहीं निकल पाते थे, आज शिक्षिका, बीडीओ, सीओ, डॉक्टर बन रहे हैं। स्कूल-कॉलेज में बालिकाओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। मौके पर फूल कुमारी, प्रो. मुन्नी कुमारी, कंचन चौधरी, अनिता मिश्रा, पिंकी देवी, जिला मिडिया सेल अध्यक्ष कुन्दन कुमार पिन्टू, अमरेंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह एवं महिला प्रकोष्ठ केे सभी प्रखंड अध्यक्ष समेत अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।