महिला दिवस पर महिला विधायक ने किया सदन का संचालन, तो दूसरी ओर सभी पार्टियों की महिला विधायकों ने एक साथ आते हुए की यह मांग…

डेस्क : अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिहार विधानसभा में आज विजित्र नजारा देखने को मिला। एक ओर जहाँ सभी पार्टियों की महिला विधायकों ने एक साथ आते हुए एक सुर में विधानसभा में महिलाओं के लिए 50% आरक्षण लागू करने की मांग की , तो वहीं दूसरी ओर आज सदन का संचालन भी एक महिला विधायक ने ही किया।

50% आरक्षण की मांग- बिहार विधानसभा में आज सभी पार्टियों की महिला विधायकों ने एक साथ आते हुए विधानसभा में महिलाओं के लिए 50% आरक्षण लागू करने का माँग की। जदयू की शालिनी मिश्रा , कांग्रेस की प्रतिमा कुमार , भाजपा की अरुणा देवी तथा राजद की संगीता कुमारी के अलावा अन्य कई महिला विधायकों ने एक स्वर में राज्य सरकार से विधानसभा में महिलाओं के लिए 50% आरक्षण लागू करने की माँग की।

महिला विधायक ने किया सदन का संचालन- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधानसभा में सदन संचालन का कार्य आज भाजपा विधायक गायत्री देवी को दिया गया। गायत्री देवी ने अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठते हुए आज सदन का संचालन किया। बिहार विधानपरिषद में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला विधायकों को सम्मानित किया गया। कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने महिला विधायकों को पार्कर पेन तोहफे के रूप में दिया।