बेगूसराय में माँ दुर्गा का प्रसाद चढ़ाकर घर लौट रही थी महिला, सड़क हादसे में मौत..

1 Min Read

Begusarai News : बेगूसराय के बखरी प्रखंड के परिहारा दुर्गास्थान से प्रसाद चढ़ाकर लौटने के क्रम में मलकुआ गांव स्थित संस्कृत विद्यालय के निकट बगरस विशनपुर गांव निवासी रामजतन राम की पत्नी कौशल्या देवी को एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे महिला की मौत हो गई।

मौत की खबर मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बूरा हाल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बगरस विष्णुपुर स्थित मृतक के घर, बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान पहुंचकर शोक व्यक्त किया एवं परिजनों को ढांढस बंधाया।

मौके पर भाकपा सहायक अंचल मंत्री बखरी जितेंद्र जीतू,समसा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य गौतम गौस्वामी,स्थानीय समाजिक कार्यकर्ता रामानंद पासवान,श्रवण कुमार,विपिन दास आदि लोग उपस्थित थे। वहीं बखरी थाना से एसआई राजेन्द्र राम पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया करते हुए पोस्टमार्टम हेतु बेगूसराय भेज दिया।

Share This Article
सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
Exit mobile version