कौन है विनय दुबे जिसकी बात सुनकर बांद्रा स्टेशन पहुंच गए मजदूर

डेस्क : मुंबई में हाल ही में इकठ्ठा हुई भीड़ से जो लोकडाउन का उल्लंघन हुआ है उसके असल जिम्मेवार को धर लिया गया है। शख्स का नाम विनय दुबे है। विनय दुबे को मुंबई पुलिस ने ऐरोली क्षेत्र से पकड़ लिया है इसके बाद फिर विनय दुबे को पुलिस बांद्रा स्टेशन पर ले गई। आरोप यह है की विनय ने सभी मजदूरों को मजबूर कर धरने प्रदर्शन की मांग करने को कहा और तिथि 18 अप्रैल भी निर्धारित कर डाली। विनय दुबे ने एक कैंपेन चलाया और उसका नाम रखा चलो घर की ओर। उसने जो पोस्ट लिखकर शेर करा उसमें यही बात स्पष्ट रूप से है और इस मामले में पुलिस ने 1000 लोगो पर कार्यवाही कर ऍफ़ आई आर भी दर्ज करी है। विनय दुबे पर लोगो के गुमराह करने का सीधा आरोप लगा है। मुंबई पुलिस ने विनय के खिलाफ धारा-188 और महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विनय के कुछ ऐसे फोटो निकले हैं जिमे वह राज ठाकरे के साथ नजर आते हैं। एक फोटो ऐसी भी निकल कर आई जिसमें वह विधान सभा के उम्मीदवार बनने के लिए जनता से जुड़े दिख रहे है। आपको बता दें कि बीते मंगलवार को मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मजदूरों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई थी। यह सारे मजदूर अपने घर पर जाने के लिए पहुंचे थे , पर अब उनको हटा दिया गया है। उनको हटाने के लिए पुलिस ने लोगो पर लाठी चार्ज भी करा गया। राजनेताओं के साथ उसका उठना बैठना भी है। उन्होंने एक तस्वीर भी साझा करी है जिसमें वह एक एन सी पी नेताओं के साथ काफी करीबी दोस्ती झलका रहे है। उसका यह भी कहना है की उसके पिता ने अब तक अपनी सारी पूँजी कोरोना से लड़ाई के लिए पी एम कैर में दान कर दी है।

मुंबई पुलिस ने आरोपी के फेसबुक अकाउंट खंगाल कर सारी जानकारी इकट्ठी की है। आरोपी ने कुर्ला में 18 अप्रैल को प्रवासी मजदूरों की ओर से देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी, और साथ ही “चलो घर की ओर” नाम से एक कैंपेन भी चला रहा था। आरोपी के फेसबुक अकाउंट से पता चल रहा है कि उसकी पहचान कई कद्दावर नेताओं के साथ है। बता दें कि इस मामले में मुंबई पुलिस ने अब तक एक हजार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। साथ ही आरोपी विनय दुबे के खिलाफ धारा-188 और महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।