बेगूसराय में शिक्षा व्यवस्था का अजीब खेल – मौजूद थे 7 छात्र हाजरी बनी थी 57 छात्रों की, जानिए- कैसे हुआ मामला खुलासा..

डेस्क : बिहार में शिक्षा व्यवस्था कितनी लचर है यह बात किसी से छुपा नहीं है। आए दिन अलग-अलग स्कूलों से भ्रष्टाचारी के नए-नए कारनामे सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते है। इसी का एक और ताजा मामला बेगूसराय के छौड़ाही प्रखंड से आया है। जिसे जान आप भी अचंभे में पड़ जाएंगे। हुआ यूं की मुख्य सचिव के निर्देश पर अचानक आला अधिकारियों का निरीक्षण शुरू हो गया।

इसी निरीक्षण कार्यक्रम के तहत बुधवार को छौड़ाही बीडीओ ने ऐजनी और अंचलाधिकारी ने एकंबा पंचायत का निरीक्षण किया। ऐजनी पंचायत में बीडीओ के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य उपकेन्द्र बंद था। और स्वास्थ्य कर्मी गायब थे। भवन जर्जर रहने के साथ साथ कचड़े का अंबार लगा था। चापाकल देखने से ऐसा लगा था कि मानो 1 साल से कोई इसे इस्तेमाल ही नहीं किया है। वही, मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड संख्या सात,आठ,तेरह और चौदह में नल जल जल आपूर्ति का कार्य अघुरा था। वही, बीडीओ जब नवसृजित प्राथमिक विद्यालय ऐजनी डीह पहुंची तो वहां मात्र सात छात्र उपस्थिति थे। जबकि 57 छात्रों की हाजरी रजिस्टर में बनी हुई थी।

एनपीएस ऐजनी पासवान टोल में साढे आठ बजे तक एक भी बच्चे का हाजरी नहीं बना था। जब रजिस्टर देखा तो केन्द्र संख्या 18 में मेन्यू , राशन हाजरी कुछ भी नहीं था। केन्द्र संख्या 20 और 21 से बच्चे नदारद थे। सेविका आराम फरमा रही थी। पंजी, मीनु चार्ट, वेट मशीन कुछ भी नहीं था।