बेगूसराय के तेयाय में 105 वर्षीय वृद्ध महिला के निधन से शोक की लहर

न्यूज डेस्क : बेगूसराय के तेयाय भगवानपुर क्षेत्र के लोकप्रिय समाजसेवी होमियोपैथीक चिकित्सक सह प्रबुद्ध शिक्षक स्व अभयनाथ ठाकुर की धर्मपत्नी चन्द्रा देवी का निधन 105 वर्ष की उम्र हृदयाघात के कारण उनके आवास पर हो गया।उनके निधन की खबर सुनते ही ग्रामीणों में शोक की लहर दौर गई।और उनके अंतिम दर्शन को सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधि,समाजसेवी,ग्रामीण महिला व पुरूष उनके तेयाय आवास पर पहुंचने लगे।

बताते चलें कि स्व अभयनाथ ठाकुर छत्रधारी उच्च विद्यालय दलसिंहसराय के अंग्रेजी,हिन्दी और गणित के लोकप्रिय शिक्षक थे।इनकी समाजिक गतिविधि और लोगों के मदद का भाव व गांधीवादी विचारधारा के कारण क्षेत्र के लोग इन्हें गांधी जी के नाम से मशहूर थे।स्व चंद्रा देवी को दो पुत्री थी।मौके पर जिला पार्षद सदस्य पंकज पासवान,पैक्स अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी, पंचायत समिति सदस्य सुनीता चौधरी,संजयजी, हरेराम चौधरी,अमरेश चौधरी,वरूण सिंह, ब्रजकिशोर गौतम सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने उनके आवास पर पहुंचकर कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया।