बेगूसराय में वनवासी कल्याण आश्रम ने कंबल का किया वितरण

बेगूसराय : बेगूसराय सहित प्रदेश भर में कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन का हाल बेहाल कर दिया है सुखी संपन्न लोग जहां घरों में कैद है वहीं दूसरी तरफ जो लोग निसहाय लोगो के बीच समाजसेवियों के द्वारा लगातार गर्म कपड़ों का वितरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में वनवासी कल्याण आश्रम बेगूसराय के द्वारा निशक्त जनों के बीच कंबल का वितरण किया गया। “भ्रमर परागों पर बैठेगें धरी रहेगी रखवाली,खुश्बू ख़ुद उड़ने को आतुर क्या कर लेगा जी माली” इसे चरितार्थ किया वनवासी कल्याण आश्रम महिला समिति ने।आगे उन्होंने कहा “खुशी बॉटने आये है,खुशी बांट कर ही जायेंगे”।

लगातार कायम शीतलहर व अभी व्याप्त तीव्र कोरोना लहर के बीच, कोरोना नियमों का पूर्ण तया पालन करते हुए वनवासी कल्याणआश्रम बेगूसराय की महानगरीय इकाई ने विगत एक दशक से,वंचित भाई,बहनों हेतु मकरसंक्रांति सहभोजकी परंपरा को कायम रखा। नगर से 5-7 कि.मी.दूर, सिकंदर पुर,रजौड़ा में महादलित बच्चों के बीच बिस्कुट,लाई, तिलकुट,बादाम बर्फी टॉफी आदि का वितरण हुआ। सभी के बीच गर्म शॉल व कंबलों आदि का भी वितरण हुआ। सारा कार्यक्रम नगरमहिला समितिकी अध्यक्षा सरिता सुल्तानिया के सौजन्य व कूशल नेतृत्व के कारण,सुगमतापूर्वक संभव हो सका। जिसकी देखरेख स्वयं अध्यक्ष शम्भू कुमार कर रहे थे। सामाजिक समरसता को निरंतर मजबूती देने हेतु आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीमती सुलतानिया के साथ सचिव पूजाअग्रवाल,बीना गुप्ता, रोली अग्रवाल,अनुराधाअग्रवाल,मीना सुलतानिया,निर्मल शर्मा, ब्यूटी अग्रवाल का सक्रिय सहयोग रहा।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रीति मस्करा, मंजूमस करा, सुधा मस्करा,बीना मस्करा, सविताअग्रवाल,मीना मस्करा, निर्मलहिसारिया,प्रियंकाअग्रवाल के साथ-साथ, व.क.आश्रम की भरोसेमंद महिला साथी सुभद्रा , उषा , किशोरी आदि ने वंछित योगदान,मार्गदर्शन प्रदान किया। सचिव निर्मितराय उर्फगुड्डूजी के संचालन में उनके अनुरोध पर स्थानीय महानुभाव उपेंद्र राय, श्रीकांतबाबू,सरोजसिंह,मुखिया, नीरजकुमार,विमलेशकुमार, राम प्रसाद पंडित आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।