बेगूसराय में सुभाष चौक के समीप अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

न्यूज डेस्क, बेगूसराय : इस वक्त की सबसे बड़ी खबर बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक से आ रही है. जहां पर नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक अज्ञात शव को पुलिस ने बरामद किया है। बताते चलें कि उक्त शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

हालांकि पुलिस ने शव को कस्टडी में लेकर उसे सदर अस्पताल भेज दिया है, और प्रथम दृष्टया पुलिस अज्ञात शव की पहचान में जुटी है, और अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि अज्ञात शव कैसे यहां पर आया और किस प्रकार से मृत्यु हुई है। बताया जा रहा है कि उक्त अज्ञात शव नगर थाना क्षेत्र के बाईपास में मिला है। यह बात लोगों ने जैसे ही जाना सनसनी फैल गई। जिसके बाद कानों कान यह बात शहर में फैल गई। दिनदहाड़े नगर थाना क्षेत्र के पास में अधेड़ व्यक्ति की अज्ञात शव मिलना पुलिस के लिए चुनौती बन गया ।