बेगूसराय दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री ने बैठकों में लिए भाग, कई विभाग के अधिकारियों को दिया अभियान में तेजी लाने का निर्देश

न्यूज डेस्क : अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री व बेगुसराय सांसद गिरिराज सिंह ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया एवं कई बैठकों में भाग लेकर चल रही योजनाओ से आमजनमानस के जुड़ाव को सुनिश्चित करने की बात कही।इस मौके पर उन्होंने विशेष कर ई श्रमिक कार्ड के निर्माण को लेकर श्रम विभाग के अधिकारियों, जीविका के पदाधिकारियों एवं बरौनी डेयरी के एमडी व विभिन्न विभाग के लोगों से विशेष बैठक की। 31दिसम्बर तक राष्ट्रव्यापी इस अभियान को गति देने के लिए उन्होंने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर महाअभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि श्रमिक कार्ड के माध्यम सेदेश के करोड़ों असंगठित कामगारों को एक नई पहचान मिलेगी।ई श्रम कार्ड भविष्य में उन्हें सरकार के सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का फायदा देने में मदद करेगा।इस पोर्टल पर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, प्रवासी मजदूर, रेहड़ी-पटरी वाले दैनिक मजदूर अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर सीधे विकास के नए पहलुओं से जुड़ सकते हैं जिससे उनके सामाजिक एवं आर्थिक जीवन में व्यापक बदलाव आने के साथ-साथ उन्हें विभिन्न प्रकार की सुविधाएं भी मिलेंगे जिससे उनका जीवन सुखमय हो पाएगा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री की अगुवाई में संपूर्ण राष्ट्र में आर्थिक रूप से पिछड़े एवं बमुश्किल जीवन बसर कर रहे लोगों को अग्रणी पंक्ति में लाने की जो मुहिम चली है उस मुहिम को गति देने में ई श्रम कार्ड अपना महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा। सामाजिक स्तर पर आम लोगों के साथ साथ जीवन परिवर्तन कर जीवनयापन करने वाले लोगों की श्रेणी में लोगों की संख्या में विस्तार ही राष्ट्र की उन्नति को गति देगा।इस बैठक में बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार,भाजपा नेता अमरेंद्र अमर ने भाग लिया।