चुनावी सरगर्मी के बीच आज शाम बेगूसराय पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

डेस्क : बेगूसराय में चुनाव को लेकर अब माहौल बनने शुरू हो गए हैं। स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने पूर्व से तय कार्यक्रम के मुताबिक महज कुछ दिनों पूर्व दिल्ली गए थे। पार्टी के नीति से वापस शुक्रवार शाम को फिर बेगूसराय पहुंचेंगे। इससे पहले शुक्रवार दोपहर को पटना एयरपोर्ट से बेगूसराय के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रवाना हो गए हैं।एयरपोर्ट पर बेगूसराय के कुछ स्थानीय नेता भी उनके साथ देखे गए हैं। अभी चारों तरफ लोग टिकट सेट करने की जुगत में लगे दिख रहे हैं। ऐसे में बेगूसराय का चुनावी तापमान चढ़ता हुआ दिख रहा है।

शिवशेना नेता संजय राउत पर निशाना इसके अलावा पटना एयरपोर्ट के बाहर मीडिया के पूछने पर उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के सांसद संजय राउत ने जिस तरह से बयान दिया है, वो गलत है. किसी को भी देश के किसी भी कोने में जाने से नहीं रोका जा सकता है.