वर्चुअल रैली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा बेगूसराय पुनः औद्योगिक नगरी की ख्याति प्राप्त करने को तैयार

बेगूसराय : गृह मंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली के बाद संपूर्ण राष्ट्र में प्रमुख नेताओं द्वारा वर्चुअल रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने का कार्य तीव्रता पर है, इस कड़ी में रविवार को बेगूसराय विधानसभा के जिला कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस को वर्चुअल रैली के माध्यम से संबोधित करते हुए भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा की बेगूसराय निश्चित तौर पर राष्ट्रवाद के प्रखर संरक्षक एवं संवर्धन की भूमिका में सदैव से ही अपनी एक अलग पहचान रखता है।

जिसका सुखद परिणाम यह है कि सम्पूर्ण जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा निरंतर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर जन-जन से संपर्क साध कर उनके समस्याओं के समाधान हेतु विभिन्न प्रकार के कार्य निरंतर किए जाते रहे हैं। वैश्विक महामारी एवं विपदा की इस मुश्किल घड़ी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह एवं समर्पण के साथ आम जनमानस की सेवा की है वह निश्चित तौर पर प्रशंसनीय है। बेगूसराय की मिट्टी में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर का साहित्य खुला है तो वहीं दूसरी तरफ इस मिट्टी को बिहार केसरी डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह ने अपने कर्मयोग से सींचा है।

लंबे अरसे तक केंद्र सरकार की उपेक्षाओं का दंश झेल रहा है यह जिला वर्तमान सरकार के दृढ़ इच्छाशक्ति से पुनः औद्योगिक नगरी के रूप में अपनी ख्याति को प्राप्त करने हेतु तैयार है। गंगा नदी पर बन रहा सिक्स लेन पुल,जीरो माइल खगड़िया फोरलेन,रिफाइनरी का विस्तारीकरण,फर्टिलाइजर का जीर्णोद्धार समेत अन्य कई बहुआयामी योजनाओं ने बेगूसराय को एक नई शक्ति के साथ पुनः खुद को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का एक सुनहरा अवसर दिया है।

आगामी विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बेगूसराय में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली सरकार ने इतनी योजनाओं का क्रियान्वयन किया है कि केवल उसके लेखा-जोखा जनजन तक पहुंचाने मात्र से आम जनमानस स्वतः स्फूर्त होकर भारतीय जनता पार्टी को बहुमत दिलाने का काम करेगी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार को बर्बाद करने वाले लोग आज बिहार में बदलाव का राग अलाप रहे जो उन्हें मौका मिला तब उन्होंने बिहारियों का हक छीनने का काम किया है।राजनीति के निम्न स्तर पर जाकर जिस प्रकार से जन सरोकार एवं सेवा से बिना कोई सामंजस्य रखे केवल अपनी तिजोरीओ को भरने का काम कर जिस प्रकार से उन्होंने बिहार को लूटा है वह बिहार की जनता भली-भांति जानती है।

इनलोगों की रही उपस्थिति राष्ट्रीय मंत्री सह एमएलसी रजनीश कुमार , बेगूसराय भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुंदन सिंह,बंदना सिंह,पूर्व विधायक सुरेंद्र मेहता,जिला प्रभारी मुरारी मोहन झा,निवर्तमान अध्यक्ष संजय सिंह,भाजपा नेता अमरेंद्र अमर,सुरेश रॉय,जिला उपाध्यक्ष कुंदन भारती,अनिल सिंह,जिला महामंत्री आसुतोष कुमार हीरा,जिला कोषाध्यक्ष रामकल्याण सिंह,जिला आईटी सेल संयोजक आलोक बंटी,जिला मंत्री राकेश पांडेय,जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी,निरंजन सिंह,अंकित सिंह,देवानंद कुशवाहा, मनीष पाठक,सुनामी एवं अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।