चेरिया बरियारपुर में फिर दो पॉजिटिव, पहली बार महिला पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कम्प

चेरिया बरियारपुर : जिले के चेरिया बरियारपुर प्रखण्ड में दो और कोरोना पॉजिटिव पाये जाने से इलाके को लोग सकते में हैं। इन दोनों पॉजिटिव के एक 24 वर्षीय महिला और दूसरा 57 वर्षीय पुरुष बताया जा रहा है। पॉजिटिव पायी गयी महिला महिला दिल्ली से 24 मई को चेरिया बरियारपुर वापस आई थी। पॉजिटिव महिला प्रखण्ड क्षेत्र के सकरबासा गांव की रहने वाली बताई जाती है। फिलवक्त जिसे आवासन के लिए प्रखण्ड मुख्यालय के बीआरसी चेरिया बरियारपुर स्थित महिला क्वारंटाइन सेन्टर मे रखा गया था।

वहीं दूसरा पॉजिटिव रिपोर्ट भी सकरबासा गांव के ही 57 वर्षीय पुरुष का है। उक्त व्यक्ति विक्रमपुर मध्य विद्यालय स्थित क्वारंटाइन सेन्टर में रखा गया था। बताते चलें कि विक्रमपुर मध्य विद्यालय कोरेण्टायन सेंटर से पूर्व मे चार पॉजिटिव पाये जा चुके हैं। बताते चलें कि चेरिया बरियारपुर प्रखण्ड में पहली बार किसी महिला का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से प्रखण्ड क्षेत्र में सनसनी मच गया है। प्रखण्ड के सभी लोगों में यह बात चर्चा की विषय बनी हुई है। स्थानीय प्रशासन द्वारा हर कोरेण्टायन सेंटर पर व्यवस्था चाक चौबंद किया गया है।