वृक्षारोपण हर नागरिक का कर्तव्य- नजरुल इस्लाम एबीपी द्वारा आरबीएस कॉलेज में चलाया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम

अशोक कुमार ठाकुर , तेघरा (बेगूसराय) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तेघड़ा नगर इकाई के द्वारा राम विलास सिंह कॉलेज तेयाय में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत कॉलेज कैंपस में कॉलेज के प्राचार्य नजरूल इस्लाम , प्राध्यापक राजकुमार ईश्वर एवं अन्य कॉलेज प्राध्यापकों की उपस्थिति में वृक्षारोपण करवाया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कॉलेज के प्राचार्य नजरुल इस्लाम ने कहा कि वृक्षारोपण हर नागरिक का कर्तव्य है जिससे धरती पर जीवन के लिए अति आवश्यक है उन्होंने कहा कि वृक्ष धरती को हरा भरा रखते हुए पर्यावरण की सुरक्षा के साथ ही मानव जीवन की सुरक्षा व पशु पक्षियों को आश्रय प्रदान करती है उन्होंने हर व्यक्ति द्वारा कम से कम एक वृक्ष लगाने का अपील किया।मौके पर तेघड़ा एसएफडी प्रमुख अतुल कुमार ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरे देश भर में विशाल वृक्षारोपण अभियान चला रही है, जो साल भर में पूरे देश में 1 करोड़ वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा है। इसमें तेघड़ा नगर में 1100 वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित गया है। कॉलेज मंत्री गौरव कुमार ने बताया कि पर्यावरण का शुद्ध होना मनुष्य के जीवन के लिए नितांत आवश्यक है।

इस महत्व को समझना समाज के हर व्यक्ति का कर्तव्य है। वृक्ष लगाना बहुत ही पुण्य का काम है ,जिसे हमसे ज्यादा हमारे पुरखे समझते थे। आज की पीढ़ी इसे लगाने के बजाय अंधाधुंध वृक्षों को कटती जा रही है। इससे वृक्ष उजड़ते जा रहे हैं और जंगल वीरान होते जा रहे हैं।जिससे मानव के जीवन पर आसन्न खतरा विराजमान हो गया है इसका प्रभाव वायुमंडल पर पड़ रह है. अध्यक्ष शुभम कुमार और नगर मंत्री गोविंद कुमार ने बताया कि वृक्ष बहुत ही उपयोगी है। जोआक्सीजन देने के साथ पर्यावरण को संतुलित रखता है। मौके पर तेघड़ा विद्यार्थी परिषद के अन्य सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।