Tourist Places in Begusarai : नए साल में बेगूसराय घूमने का बना रहे प्लान तो इन 5 जगहों पर जरूर जाएं….

Tourist Places in Begusarai जब भी घूमने की बात आती है, तो कई लोग हिल स्टेशन जाने की बात करने लगते हैं या फिर हिमाचल, कश्मीर में घूमने की प्लानिंग करने लगते हैं। पर क्या आप जानते हैं, बिहार में भी कई ऐसे खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं, जो आपको देखने के लिए मजबूर कर देगी। ऐसे में आज आप लोगों को इस आर्टिकल के माध्यम से “दिनकर की धरती बेगूसराय” में स्थित कई महत्वपूर्ण और खूबसूरत पर्यटन स्थल के बारे में बताएंगे। जहां आने के बाद आपका मन मोहित हो जाएगा।

बता दें कि बेगूसराय (BEGUSARAI) सिर्फ पर्यटन स्थल ही नहीं बल्कि बिहार के औद्योगिक राजधानी (Industrial Capital Of Bihar) के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर स्थित बरौनी तेल शोधक कारखाना, खाद कारखाना, सहित कई फैक्ट्री मौजूद है। इसी को लेकर बेगूसराय (BEGUSARAI) एक प्रमुख जिला के रूप में जाना जाता है। यह यह खूबसूरत जिला राजधानी पटना से करीब 127 किलोमीटर(KM) गंगा नदी के तट पर बसा हुआ है। यहां नववर्ष यानी नया साल के दिन त्योहारों की तरह पर्यटकों की भीड़ लगती है।

Tourist Places in Begusarai

नौलखा मंदिर : सबसे पहले बात कर लेते हैं प्रसिद्ध मंदिर में से एक नौलखा मंदिर (Naulakha Temple) की.. जो Begusarai शहर के बस स्टैंड से करीब 5 किलोमीटर (Km) दूरी पर स्थित है। अगर बात करें इस मंदिर के बारे में तो इस भव्य मंदिर में भगवान राम, देवी सीता, लक्ष्मण समेत अन्य देवी-देवताओं की खूबसूरत प्रतिमाएं स्थापित हैं। इसके अलावा यह मंदिर सफेद संगमरमर से बनाया गया है।

प्रसिद्ध शक्तिपीठ जयमंगला गढ़ : देश के 52 शक्तिपीठों में शुमार जयमंगला स्थान में मां के मंगलकारी रूप ‘माता जयमंगला’ की पूजा होती है। यह आदिकाल से होती आ रही है। यहां देवी सती का वाम स्कंध गिरा था। इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां रक्तविहीन पूजा होती है। माता पुष्प, जल, अक्षत तथा दर्शन पूजन से ही प्रसन्न होती है। बलि की प्रथा नहीं है। सालों भर मंगलवार तथा शनिवार को वैरागन को माता का पूजा भक्तजन करते हैं। मंदिर पहुंचने का रास्ता आसान है। बेगूसराय बस स्टैंड से SH 55 के रास्ते मंझौल पहुंचें। यहां से 3 किलोमीटर (Km) की दूरी पर जयमंगलागढ़ है। Tourist Places in Begusarai

कावर झील पक्षी विहार / Kanwar Lake Bird Sanctuary : एशिया का सबसे बड़ा और बिहार के मीठे पानी की सबसे बड़ी झील “कावर झील” Kanwar Jheel बेगूसराय में ही स्थित है। यह तकरीबन 15000 एकड़ में फैली हुआ है। इस झील की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें कई प्रकार की वनस्पतियाँ पाई जाती हैं। Tourist Places in Begusarai

इसके अलावा ठंड के मौसम में सात समुंदर पार से विदेशी प्रवासी पक्षी यहां घूमने आते हैं। यहां के जानकारों की मानें तो इस झील में 60 प्रकार की प्रवासी चिड़ियाँ आती हैं और 100 प्रकार की देशी प्रजाति के पक्षी इस झील के आस-पास निवास करते हैं। इस साइट को देखते हुए व इसकी महत्ता को समझते हुए कुछ समय पहले UNEP इस जगह को रामसर साइट (Ramsar site) घोषित कर चुका है। मीठे पानी की ये झील जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर है।

गंगा सिमरिया घाट: सिमरिया गंगा नदी तट का अनादिकाल से ही गौरवशाली इतिहास रहा है। सिमरिया घाट की पहचान धार्मिक स्थल के रुप में अब विदेशो में बनने लगी है। यह धाम आज ना सिर्फ बिहारवासी और देशवासियों को लिए ही आस्था का केन्द्र है। बल्कि अब विदेशी पर्यटकों के लिए भी आस्था का केंद्र बन चुका है। सिमरिया, खासकर हिंदी के राष्ट्र कवि व लेखक रामधारी सिंह दिनकर के लिए भी जाना जाता है। ये स्थान उनकी जन्मभूमि है। यहां कल्पवास मेला लगता है। जिसमें दूर-दूर लोग घूमने आते हैं। यहां पर्यटक बोटिंग का भी लुत्फ उठा सकते है। इसके अलावा ये स्थान सेल्फी प्वाइंट के लिए भी फेमस है। Tourist Places in Begusarai

Raj Water Park Begusarai : अब गर्मी की छुट्टी में बेगूसराय (Begusarai) के लोगों को वीकेंड पर कहीं नहीं जाना पड़ेगा। क्योंकि अपने शहर बेगूसराय में एक शानदार वाटर पार्क (Water Park) खुल गया है । इस वाटर पार्क में मौज-मस्ती के सभी इंतजाम किए गए हैं। आपको बता दे की इसका नाम“राज वाटर “पार्क Raj Water Park है। बेगूसराय आसपास रहने वाले लोगों के लिए एक विकल्प है। Tourist Places in Begusarai