किसानों की दशा सुधारने के लिए प्रधानमंत्री जी ने गेम चेंजर कृषि कानून लाया है – प्रो राकेश सिन्हा

छौड़़ाही (बेगूसराय) : केरल में उपजने वाला नारियल का मूल्य किसानों को दो रुपये मिलता है। वही नारियल दिल्ली में आकर50 में बिकता है। बीच में 48 रुपये व्यपारिय को मुनाफा हो जाता है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किसानों को वाजिब मूल्य दिलाने एवं मनमर्जी के मुताबिक अपनी फसल बेचने की आजादी प्रदान की है। यह किसानों के सुख समृद्धि के द्वार खोलने वाले इस कानून का राजनीतिक कारणों से विरोध हो रहा है। उक्त बातें राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने वर्मा भारत गैस एजेंसी छौड़ाही में आयोजित किसान सम्मेलन में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा ।

उन्होंने कहा कि आप किसी भी विद्यार्थी से पूछिए वह क्या बनना चाहता है तो सभी आईएस डॉक्टर इंजीनियर की बात करेंगे। किसान कोई बनना नहीं चाहता है। जितने रोड क्राइम हो रहे हैं उसमें किसी आईएएस आईपीएस के बेटे नहीं बल्कि किसान के बेटे हैं। किसानों के दुख दर्द को समझ इमानदारी पूर्वक उनकी दशा सुधारने के लिए माननीय नरेंद्र मोदी जी ने गेम चेंजर कृषि कानून लाया है। जेएनयू में 2 रुपैया में सब्सिडी वाला भोजन करने वाले किसानों को भड़का कर आंदोलन खड़ा कर रहे हैं। जो सफल नहीं होगा।

एमएलसी सर्वेश कुमार ने कहा बाजार में अधिक से अधिक ग्राहक आएंगे तो बेचने वाले को अधिक से अधिक मुनाफा होगा। सिर्फ धान गेहूं एमएसपी पर बेचने से किसानों का कल्याण नहीं होने वाला है। परंपरागत बाजार मंडी से किसानों को फायदा नहीं होने वाला है। इसलिए नए कृषि कानून में किसानों को अपनी उपज जहां मन है बेचने को मंजूरी दी गई है। इससे बिचौलिए समाप्त होंगे। कहा जलवायु परिवर्तन हो रहा है। नए-नए प्रौद्योगिकी को अपनाकर विभिन्न फसलों की मुनाफे वाली खेती अपने मन मुताबिक किसान कर सकते हैं।

किसान सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने की। जिला अध्यक्ष राम कुमार ने सांसद विधायक एवं उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह चादर आदि भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधान परिषद रजनीश कुमार, विधान परिषद सर्वेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा निरंजन कुमार सिंह, विधायक सुरेंद्र मेहता, प्रदेश प्रवक्ता किसान मोर्चा सुनील कुमार, जिला अध्यक्ष वनवासी कल्याण आश्रम शंभु कुमार, निवर्तमान जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा सुनील कुमार मुन्ना, जिला उपाध्यक्ष भाजपा कुन्दन कुमार,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा राजेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा के ललन कुमार,जिला जिला महमंत्री किसान मोर्चा धर्मेन्द्र प्रसाद सिंह , प्रखंड भाजपा अध्यक्ष संजीव कुमार यादव एवं काफी संख्या में किसान मौजूद थे।