बेगूसराय से होकर पटना जाने वाली 13227 सहरसा- राजेंद्र नगर टर्मिनल इंटरसिटी एक्सप्रेस के टाइम टेबल में बदलाव, जानें – नया टेबल..

डेस्क : बिहार के रेल यात्रियों के लिए एक महतवपूर्ण खबर निकलकर सामने आई है। सहरसा से खुलने वाली 13227 अप सहरसा-राजेंद्र नगर इंटरसिटी एक्सप्रेस जो मानसी के रास्ते बेगूसराय, बरौनी, मोकामा होते हुए पटना जाती थी। अब इसके टाइम टेबल में बदलाव हो गया। इसको लेकर पूर्व मध्य रेलवे (ECR) ने नया टाइम टेबल जारी कर दिया है। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, दिनांक 01.04.2022 से गाड़ी सं. 13227 सहरसा- राजेन्द्र नगर टर्मिनल इंटरसीटी एक्सप्रेस का समय तकनीकी कारणों से संशोधित किया गया।

आपको बता दे की 1 अप्रैल से यह गाड़ी सहरसा से 12:20 PM की बजाय 15:05 PM में खुलेगी। यह ट्रेन अब राजेन्द्र नगर टर्मिनल 07:30 PM नही बल्कि 21:40 में पहुंचेगी। बताते चले की अभी यह ट्रेन साहेबपुर कमाल जंक्शन से 02:31 में खुलती है, जो 03:30 में बेगूसराय स्टेशन पहुंचती है। लेकिन 1 अप्रैल के बाद यह ट्रेन बेगूसराय से 17:23 यानी शाम के साढ़े पांच बजे खुलेगी। जो रात के 10:00 बजे तक पहुंचाएगी। मालूम हो की बेगूसराय स्टेशन से शाम के समय पटना जाने के लिए एक भी ट्रेन नहीं थी। रात में केवल कैपिटल एक्सप्रेस थी। जिससे पटना जाने में काफी दिक्कतें होती थी। लेकिन, अब शाम के समय इंटरसिटी हो जाने से बेगूसराय के यात्रियों को पटना जाने में काफी सहूलियत होगी।