बेगूसराय : सोमवार के दिन पटना में NCC बिहार झारखण्ड के वार्षिक सम्मान समारोह (2019-20) आयोजित हुआ। इस समारोह में रास्ट्रीय कैडेट कोर(NCC) के ADG, DDG, ग्रुप कमांडर और COLONEL अधिकारी शामिल हुए। इस समारोह में बिहार झारखण्ड जोन के छह ग्रुप में से चयनित कैडेट को समान्नित किया गया जिसमें भगलपूर ग्रुप में 12 कैडेट को समान्नित किया गया जिसमें सबसे ज्यादा बेगूसराय के जीडी कॉलेज बटालियन से तीन कैडेट प्रो शशिकांत पांडे,शांतनु कुमार महतो,विवेक कुमार को क्रमशः बेस्ट ANO,बेस्ट कैडेट भगलपूर,मोस्ट इन्टरप्राइज़िंग कैडेट के प्रमाणपत्र से ऑफिसिटीएटिंग ADG तुसार मिश्रा ने सम्मानित किया।
प्रो पांडे जीडी कॉलेज NCC बटालियन के ANO हैं और संस्कृत विषय के विभागाध्यक्ष भी हैं वहीं शांतनु और विवेक भौतिक विषय में स्नातक पार्ट 1 और 2 के छात्र हैं शांतनु कुमार NCC कैडेट होने के साथ साथ ABVP जीडी कॉलेज इकाई के मंत्री भी है छात्र राजनीति में भी रुचि लेते हैं विवेक ने वर्ष 2019 में NCC कैडेट के रूप में विदेश यात्रा भी किया है। जीडी कॉलेज के इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य अबधेश कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए NCC कैडेट्स उज्ज्वल भविष्य की कामना की है छात्र संगठन के कार्यकर्ता और जिला भर के शिक्षाविदों ने भी जिला के इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है ।