स्विट्ज़रलैंड के विशाल पर्वत पर जगमगाय तिरंगा, कोरोना से लड़ने के लिए भारत की कोशिशों का सम्मान

डेस्क : भारत सहित पूरा देश कोरोना से बराबर जंग लड़ रहा है पर भारतवासियों में इसका अलग ही उत्साह है। हर राज्य और देश के लोग कोरोना को भगाने के लिए अलग अलग जगह से अपनी रणनीति बना रहे है पर सफलता बहुत ही कम लोगो को हाथ लग रही है। आपको बता दें की भारत ने जिस तरह से कोरोना की तेज़ी को रोक दिया है उसकी सब जमकर तारीफ कर रहे है। अब भारत के लिए एक और गर्व की बात सामने आ रही है। स्विस आल्प्स के मैटरहॉर्न पर्वत पर नई तकनीक का इस्तेमाल कर भारतीय तिरंगे की प्रतिमा दर्शाई गई है। यह एक कोरोना के ऊपर जीत का प्रतिबिम्ब दिखाने की कोशिश करी है। यह जज्बा कायम रखने का प्रतीक साबित हो रही है।

सोशल मीडिया पर इस पहाड़ के तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है और इसको काफी सराहना मिल रही है। इस पहाड़ पर 24 मार्च से अलग अलग तरह के झंडे दिखाए जा रहे हैं। कोरोना के खिलाफ एकजुटता के प्रतीक को इस पर्वत पर उतारने की कोशिश चल रही है। बुधवार को इस पहाड़ पर अमेरिका , यूनाइटेड किंगडम , इटली और अन्य देशो के झंडो की रौशनी बिखेर प्रदर्शन करा। लाइट के कलाकार के मुताबिक़ रौशनी एक आशा का प्रतीक होती है। जो भी देश महामारी से गुजर रहे है उन सबको इस पहाड़ के माध्यम से हौसला अफजाही करी जा रही है। यह बताने की कोशिश करी जा रही है की बस वह हौंसला न छोड़े सब उनके साथ हैं।

पूरे विश्व भर में कोरोना से 22 लाख लोग ग्रसित हैं और डेढ़ लाख की मृत्यु हो चुकी है। साथ ही 5 लाख 68 हजार मरीज ठीक भी हो चुकें हैं।

Glocal-Hospital-Ads-Begusarai