तेघरा : बेगूसराय जिला के तेघरा प्रखण्ड के बारो दक्षिणी पंचायत के मुखिया ने आत्मदाह का निर्णय नहीं है। उक्त निर्णय के लिए शुक्रवार को तेघरा प्रखण्ड के जनप्रतिनिधियों की आकस्मिक बैठक हुई। बता दें सरकार की उदासीन रवैया से क्षुब्ध होकर मुखिया मो जफर आलम के आत्मदाह के निर्णय का लोगों ने समर्थन किया।कहा हम सभी लोग पूरे परिवार के साथ होकर साथ देंगे। तेघरा प्रखंड के बारो दक्षिणी पंचायत के मुखिया मो जफर आलम ने पूर्व में निर्णय लिया कि बीते चार वर्षों से आठ पंचायत के चिन्हित लाभुकों को आवास योजना की राशि न मिली और बारो गढ़हरा सड़क पर नाला का पानी बहना बंद न हुआ, उन्होंने ने कहा है कि प्रशासन सक्रिय नहीं हुए तो वे 24 मार्च,2020 को पंचायत भवन में आत्म दाह करेंगे। इसकी सूचना प्रखंड, जिला से लेकर मुख्यमंत्री तक को दी गयी है। लेकिन अभी तक कोई भी पहल नहीं किया गया है।
8 पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने दिया आश्वासन : मौके पर रेणु देवी मुखिया शोकहारा2, अरविंद कुमार सिंह उर्फ गुजो सिंह शोकहारा 1 मुखिया, सुनीता देवी मुखिया फुलवरिया 1, नीतु चौधरी मुखिया फुलवरिया 2 , लक्षमी देवी मुखिया फुलवरिया 3 के प्रतिनिधि चंदन कुमार, विवेक कुमार मुखिया निपनिया मथुरापुर, रंजना देवी मुखिया बारो उत्तरी , मोहम्मद गनी, फिरोज कुरैशी पंचायत समिति सदस्य, मेहरून निशां, पुषपा गुना, के अलावा आठ पंचायत के तमाम जनप्रतिनिधि ने कहा कि मुखिया मोहम्मद जफर आलम का 24 मार्च 2020 को आत्मदाह का समर्थन करते हैं।