न्यूज डेस्क : शुक्रवार को बिहार के राजधानी पटना में दर्दनाक हादसा हो गया । यह घटना राजधानी के दानापुर स्थित पीपा पुल पर हुई। इस दुर्घटना में 10 लोगों के मौत पर बिहार प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने शोक जताते हुए रोष प्रकट किया है। बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने कहा कि इन 10 मौतों के लिए नीतीश सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि जब सरकार यह जान रही थी कि पीपा पुल की स्थिति जर्जर है।तो समय रहते उसकी मरम्मत क्यों नहीं की गई।उस पर आवाजाही क्यों नहीं रोकी गई। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार के अधिकारी थोड़ा भी सजग रहते इतनी बड़ी दुर्घटना टल सकती थी।
उन्होंने कहा कि बिहार की नीतीश सरकार में पूरा सरकारी तंत्र सिर्फ लूट तथा लालफीताशाही में मग्न रहता है। जिसके फलस्वरूप आम जनता की जान-माल के साथ इसी प्रकार खिलवाड़ होता रहता है।उन्होंने कहा कि पीपा पुल पर परिचालन के लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों ने अगर समय रहते राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंपी होती।तो आज इतनी बड़ी घटना नहीं घटतीउन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी-पदाधिकारी जिन्होंने पीपा पुल के वर्तमान स्थिति की अनदेखी की।उन ने कहा कि अगर पदाधिकारियों ने रिपोर्ट पेश की थी,तो रिपोर्ट पर कार्रवाई नहीं करने वाले बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि पीपा पुल की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी थी।
इसके बावजूद उस पर आवाजाही बंद नहीं किया गया।क्योंकि पूरा सरकारी अमला भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा हुआ है।भ्रष्ट आचरण को छोड़कर किसी अन्य विषय की ओर सरकारी अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट ही नहीं होता है।उन्होंने कहा कि इन 10 मौतों की जिम्मेदारी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हैं।उन्हें अविलंब उच्च स्तरीय जांच बैठाना चाहिए तथा इस घटना के लिए जिम्मेदार दोषी पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.