छौड़ाही (बेगूसराय) : सरकारी हाई स्कूल मटिहानी छौड़ाही बाजार के ठीक मध्य मे स्थित है। कभी स्कूल के मैदान मे जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता होती थी। कई प्रतिभाशाली छात्रों ने सरकारी नौकरी तक हासिल किए। लेकिन कई वर्षों से खेल मैदान को राजस्व उगाही का साधन बना हाट लगाया जा रहा था। छात्र भी विद्यालय से मुंह मोड़ने लगे थे। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में आवेदन देने के उपरांत दो साल से हाट बंद था तो, खेल होता था ।कल से फिर हाट लगेगा नए सत्र मे दूसरे हाई स्कूल मे अधिकतर छात्र नाम लिखा रहे है। सोमवार को तो मात्र 115 छात्र ही विद्यालय आ सके। हताश निराश छात्रों, जनप्रतिनिधियों एवं पांच हजार से ज्यादा प्रखंडवासी ,विद्यालय प्रबंधन समिति ने फिर मुख्यमंत्री महोदय को आवेदन देकर खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की है।
मुख्यमंत्री महोदय बच्चे हो रहे हैं कुंठित : आवेदन में प्रखंड प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार यादव, जिला पार्षद प्रेमलता देवी एवं पुष्पा देवी, मुखिया काजल कुमारी विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य राम बहादुर महतो, सुमन खुशबू देवी, भूमिदाता अरूण कुमार आदि का कहना है कि छौड़ाही के प्रतिष्ठित जमींदार गया महतो ने खेल मैदान के नाम से अपनी बेशकीमती एक एकड़ जमीन हाईस्कूल के ठीक सामने 1969 मे राज्यपाल के नाम दान दिया था।तब से साईकिल, फुटबाल, कबड्डी, क्रिकेट आदि प्रतियोगिता आयोजित की जाती थी। पिछले कुछ वर्षों से हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक की अनुशंसा पर अंचल प्रशासन ने डाक के माध्यम से खेल मैदान मे सप्ताह मे पांच दिन हाट लगवा लाखों की राजस्व वसूली कर रहे है।
मैदान मे हाट बाजार लगने से छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। छात्र खेल भी नहीं पाते है। जिससे वह कुंठित हो गये हैं। आवेदन में ग्रामीणों का कहना है कि हाट केेेे नाम पर लाखों रुपए राजस्व वसूली कर प्रशासन रखे हुए है।आवेदन द्वारा मुख्यमंत्री महोदय से निवेदन किया गया है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को शानदार प्रदर्शन दर्ज किया गया है। यहां के युवा भी अपनी प्रतिभा दिखाने को बेताब हैं। प्रधानाधपक गलत रिपोर्ट भेजकर प्रशासन को गुमराह कर रहे हैं। विगत 19 वर्ष से बंदोबस्ती से प्राप्त राशि भी दबा कर बैठे हैं। इसी राशि से शानदार स्टेडियम का निर्माण हो सकता है। आपके जनता दरबार में आवेदन देने के कारण दो साल तक बंदोबस्ती बंद रहा है। अब साजिश के तहत पुनः बंदोबस्ती की तिथि निर्धारित की गई है। हाट बाजार का डाक समाप्त कर खेल मैदान को मुक्त कराया जाय।
कहते हैं प्रधानाध्यापक : हाई स्कूल मटिहानी छौड़ाही के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनिल कुमार ने बताया कि वर्ष 2003 से ही यहां अंचल प्रशासन के सहयोग से डाक कर हाट बाजार लगाया जा रहा है। कुछ कारणों से दो वर्ष से बंदोबस्ती नहीं हो रही थी। अब पुनः बंदोबस्ती के लिए अंचलाधिकारी को लिखे है।