तेघड़ा : अवैध पिस्टल मैगजीन के साथ सुरक्षा बल का जवान गिरफ्तार

तेघड़ा : शनिवार देर रात तेघड़ा अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कारवाई की है।पुलिस ने बीती रात बछवाड़ा थाना क्षेत्र से एक युवक को अवैध पिस्टल गोली और मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक सुरक्षा बल का जवान बताया जा रहा है। इस बात की पुष्टि तेघड़ा एसडीपीओ ने की है। उक्त व्यक्ति की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र के सुरो निवासी राहुल कुमार राय के रूप में हुई है।

https://twitter.com/SdpoTeghra/status/1264260067097931776?s=08

प्राप्त जानकारी के अनुसार बछवारा थाने की पुलिस ने बीती रात सुरो गांव से गिरफ्तारी की है। आपको बता दें बेगूसराय पुलिस अब डिजिटल हो गयी है। इस कारवाई की सूचना तेघरा SDPO ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से शनिवार देर रात ही दे दी, बताते चलें कि हाल ही में जिले के बखरी, बलिया , सदर और तेघड़ा के SDPO के ट्विटर हैंडल बनाये गये हैं, जिसकी घोषणा बेगूसराय पुलिस के आधिकारिक ट्वीट हेंडल से की गई थी, जिसके बाद सबसे पहले तेघड़ा एसडीपीओ ने ट्विटर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है।