बेगूसराय में निगरानी विभाग की छापा से मचा हड़कम्प, दो सरकारी कर्मी घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

डेस्क : इस वक्त की सबसे बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है। जहां दो सरकारी कर्मी घुस लेते रंगे हाथ निगरानी विभाग के अधिकारी के हत्थे चढ़ गए। जिससे सम्पूर्ण जिला में हड़कम्प मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार निगरानी की टीम ने शुक्रवार को बेगूसराय के भू अर्जन विभाग में छापा मारा । जहाँ प्रधान लिपिक और अमीन को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में प्रधान लिपिक मनोज रंजन चौधरी व अमीन रामचंद्र को निगरानी टीम अपने साथ ले गई है। इस कार्रवाई से कार्यालय में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि कुल 50 हजार रुपये की बरामदगी हुई है। जहां दोनो कर्मी से 25-25 हजार रुपये बतौर रिश्‍वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। इसी दौरान निगरानी ने धावा बोल दिया। जिससे रंगे हाथ घुस लेते दोनो गिरफ्तार हो गए। हालांकि अभी तक यह बात सामने नहीं आयी है किसके शिकायत पर छापेमारी हुई है। दूसरी तरफ इस कार्रवाई से जिले भर में हड़कम्प मचा हुआ है।

द बेगुसराय न्यूज चैनल व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक को क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/BXAPH9ZkCbCASmkooToroB