लोहियानगर : बंद कमरे में लटका हुआ मिला इंटर के छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस

डेस्क : बेगूसराय शहर के लोहियानगर मोहहले में उस वक्त सनसनी मच गयी जब रविवार रात एक छात्र का शव उसके कमरे में पंखे से झुलते हुए देखा गया। बताया जाता कि युवक लोहियानगर में रहकर पढाई करता था। मृतक युवक की पहचान खोदबन्दपुर थाना के मेघवाल निवासी के रूप में हुई। वह लोहियानगर में रहकर कम्पीटिशन की तैयारी करता था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक लोहियानगर की पुलिस रविवार की रात करीब 8 बजे के आसपास अनुराग का शव उसके रूम में झूलते हुए पाया। पुलिस ने घटनास्थल का हर एंगल से फोटोग्राफी करवाई। इस बाबत पुलिस को अभी घटना के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। लोहियानगर ओपी के प्रभारी रामप्रताप पासवान ने बताया मृतक के स्वजन को सूचना रात में ही दे दी गयी थी।