जानिए ऐसा क्या हो गया है कि एसपी अवकाश कुमार को लोहियानगर ओपी अध्यक्ष को करना पड़ा सस्पेंड

डेस्क : बेगूसराय शहर के लोहियानगर ओपी के ओपी अध्यक्ष रामप्रताप पासवान को कर्तव्यहीनता के आरोप में एसपी अवकाश कुमार ने सस्पेंड कर दिया है। वहीं एक अन्य मामले में विभागीय कारवाई की अनुसंशा भी की गई है। सोमवार को ओपी अध्यक्ष को सस्पेंड किया गया। समाचार प्रेषण तक किसी भी नये ओपी अध्यक्ष का पोस्टिंग नहीं हो पाया है।कई महीनों से ओपी अध्यक्ष की कार्यप्रणाली सन्देहास्पद थी। बताया जाता है कुछ हफ्ते पहले ओपी क्षेत्र में हुए एक गोलीकांड का जांच सीसीटीवी फुटेज के आधार पर करने को कहा गया। लेकिन वरीय पदाधिकारी के बार बार कहने के बाद भी जांच सम्पन्न नहीं करने के कारण सस्पेंशन की गाज गिरी है।

कर्तव्य भूले तो एसपी ने थमाया सस्पेंस न ऑर्डर पोखरिया के एक युवक की हत्या लोहिया नगर ओपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुछ दिन पहले अपराधियों ने कर दिया था। ज्ञात हो कि एसपी अवकाश कुमार के द्वारा इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अनुसंधान कर अपराधियों को चिन्हित करने को कहा गया था। लेकिन वरीय पुलिस अधिकारी के आदेश का बार बार उल्लंघन करने के आरोप में थाना प्रभारी को एसपी ने सस्पेंड कर दिया।

आपको बता दे कि बेगूसराय में पुलिस कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आगामी चुनाव को देखते हुए पुलिस कप्तान अवकाश कुमार ने जिले के में भारी पुलिस अधिकारियों की फेरबदल की है। इस फेरबदल में 42 सब इंस्पेक्टर और सहायक अवर निरीक्षक शामिल है। रंजन कुमार ठाकुर को गढहरा का ओपीध्यक्ष बनाया गया है। लाखो ओपीध्यक्ष अरविद कुमार सुमन को बछवाड़ा थाने का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है। अनुसंधान के साथ विधि व्यवस्था की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। गढहरा ओपीध्यक्ष अजय कुमार उपाध्याय को तेघड़ा थाने में कअनि के रूप में पदस्थापित किया गया है। दोनों तीन साल से अधिक समय से एक ही अनुमंडल में जमे थे।