चेरिया बरियायपुर क्षेत्र के युवा नेता शुभम ने प्रदेश स्तर की राजनीति में किया पदार्पण

डेस्क : बेगूसराय भाजपा के निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी शुभम कुमार को भाजयुमो बिहार में नई जिम्मेदारी मिली है। शुभम मूलरूप से जिले के चेरियाबरियारपुर विधानसभा क्षेत्र के पबरा गाँव निवासी हैं। विधानसभा क्षेत्र के एक मात्र युवा नेता जिन्होंने अपने कार्यकुशलता से भाजयुमो प्रदेश टीम में जगह बनाने में सफलता पाई है।

बता दें कि भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश के नवगठित टीम में प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार ने प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के पद पर मनोनयन का पत्र जारी किया है। श्री कुमार साल 2011 से ही मात्र 17 साल की उम्र में छात्र राजनीति में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के तौर पर सक्रिय हुए, जहां नगर कार्यकरिणी सदस्य, मीडिया प्रभारी सहित अन्य कई जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया । एवं सन 2016 में सक्रिय राजनीति में कदम रखकर भाजपा जिला बेगूसराय टीम में शामिल होकर जिला मीडिया प्रभारी के दायित्व का निर्वहन किया। साथ ही साथ कम उम्र में व्यापार जगत में भी इन्होंने काफी सफलता अर्जित किया है।

बेगूसराय में जाने माने मोबाइल व्यव्सायी के रूप में जाने जाते है।काफी कम उम्र में इन्होंने व्यवसाय जगत में भी अपना कदम रखा है ।शुभम कुमार बिहार सरकार एवं केंद्र सरकार के कई मंत्रियों के भी करीबी माने जाते है। अपने सौम्य स्वभाव और लोकप्रिय व्यवहार से भाजपा के राष्ट्रीय स्तर तक के नेताओं के चहेते शुभम के मनोनयन पर सोशल मीडिया सहित अन्य जगहो पर कई लोगो ने बधाई व शुभकामना दी है, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रजनीश सिंह,केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के निजी सचिव अजय कुमार,भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह,आशुतोष पोद्दार हीरा, अमरेन्द्र कुमार अमर,नीरज शांडिल्य,विवेक कुमार,युवा मोर्चा के अध्यक्ष राममूर्ति चौधरी,क्षेत्रीय प्रभारी नीरज नवीन,धर्मेन्द्र भारती, अमित कुमार,प्रत्युष सुनामी, सहित अन्य ने बधाई दी।

बिद्यार्थी परिसद से मिले संस्कार के बदौलत सेवाभाव की बढ़ गयी जिम्मेदारी द बेगूसराय से बातचीत में शुभम ने बताया बेगूसराय में चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र में कावर झील जैसी प्राकृतिक संपदा होने के बावजूद सबसे पिछड़ा क्षेत्र है, चेरिया बरियायपुर विधानसभा में पार्टी के निर्देशानुसार धरातलीय स्तर पर काम करूंगा ताकि इस क्षेत्र का समुचित विकास हो सके , शुभम कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी ने जो मुझपर भरोसा किया है उसपर खड़ा उतरने की कोशिस करूँगा एवं पूरी निष्ठा के साथ पार्टी हित में कार्य करूँगा। साथ ही उन्होंने अपने राजनीति की पहली पाठशाला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठन एवं संगठन के सभी वरिस्ठ अभिवावकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि । आज जो भी सफलता हासिल हुई है परिषद में कार्य करने व वहाँ मिले संस्कार के बदौलत ही मिली है।