मां के जाने के बाद पटना से दिल्ली हुए थे शिफ्ट, हीरो बनने की चाह में इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में ही छोडी

डेस्क: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आब हमारे बीच नहीं है उन्होंने आत्महत्या कर ली इस बात की जानकारी उनके नौकर ने पुलिस वाले को दी है।अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आत्महत्या करने के पीछे की वजह क्या रही।पुलिस छानबीन में जुटी हुई है पहले उनके मैनेजर ने भी सुसाइड कर लिया था। एक सफल अभिनेताओं में गिने जाते थे इन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की बायोपिक में मुख्य किरदार निभा कर खूब वाहवाही लूटी थी। सुशांत सिंह राजपूत को एक्टिंग का इतना शौक था कि उन्होंने अपने इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में ही छोड़ कर मुंबई की तरफ रुख कर लिया था।

बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले थे सुशांत सिंह राजपूत बिहार के पूर्णिया जिला के रहने वाले थे उनका जन्म 1986 में पटना में हुआ था उनकी मां का निधन 2002 में हो गया था। इस घटना के बाद उनका पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया था। यहां समय बिताने के बाद वह मुंबई शिफ्ट हो गए।

कहां से की करियर की शुरुआत इन्होंने अपने करियर की शुरुआत “मेरा दिल” सीरियल से की,फिर जी टीवी के मशहूर सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ जिससे इन्हें काफी नाम और शोहरत मिला। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की ओर रुख किया। इनकी पहली फिल्म “काइ पो छे” थी, इसके बाद शुद्ध देसी रोमांस, डिटेक्टिव बायोमैक्स बक्सी, एम एस धोनी, केदारनाथ और छिछोरे जैसी फिल्मों में काम किया।

पिछले 6 महीनों से डिप्रेशन मे थे पिछले 6 महीनों से यह काफी डिप्रेशन में चल रहे थे बताया जा रहा है कि निजी कारणों की वजह से यह काफी परेशान थे और यही वजह है कि इन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस छानबीन कर रही है इनकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है।