बेगूसराय में जीविका दीदी पेश कर रही स्वरोजगार की मिशाल 2000 से 2500 मास्क प्रतिदिन हो रहा उत्पादन

न्यूज डेस्क : बिहार भर में पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार प्राथमिकता के आधार पर जीविका दीदी के द्वारा बनाया गया मास्क खरीदकर लोगों के बीच वितरण करना है। इस सम्बंध में बेगूसराय के छौड़ाही बीडीओ बताते हैं कि इस बार मास्क पंचायत सचिव तथा उनके साथ लगाये गये कर्मियों के माध्यम से वितरण होना सुनिश्चित किया गया है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में जीविका से जुड़ी महिला समुह द्वारा निर्मित मास्क खरीदने का आदेश है।

बीडीओ ने बताया कि चुँकि सरकार का ज्यादा फोकस जीविका पर है इसलिए मास्क की खरीदारी जीविका समुह से किये जाने का निर्देश है।प्रारंभिक दौड़ में मास्क बनाने की गति धीमी थी। जितने मास्क प्रतिदिन बन रहे उसे कुछ पंचायतों में वितरण किया जा रहा था,लेकिन मास्क बनाने की रफ्तार में जिविका दिदियों ने रफ्तार बढ़ाया है।अब प्रतिदिन 2000 से 2500 के लगभग मास्क बनाये जा रहें हैं,और जल्द ही सभी पंचायतों में प्रति परिवार को छह मास्क उपलब्ध कराने में रफ्तार बढ़ जायेगी।बीडीओ ने बताया कि उम्मीद किजिये कि हम अब जल्द ही सभी पंचायतों को मास्क वितरण करने में कभर कर पाने में सफल हो सकेगें।स्वरोजगार को बढ़ावा देने और गुणवत्ता के दृष्टिकोण से जिविका दीदी को दिया गया है मास्क बनाने की जिम्मेवारी।

जिविका दीदीयों से मास्क खरीदने के पिछे का सरकार का यह उद्देश्य है कि उन्हें संकट के काल में स्वरोजगार भी मिल जाय,और आमलोगों को बचाने के लिये मास्क जैसी महत्वपूर्ण चीजें आसानी से उपलब्ध हो सके।चुँकि कोविड संक्रमण की बिमाड़ी है।इसलिए मास्क हर लोगों के लिये जरूरी हो गयी है।एक परिवार को छह मास्क दिया जाना है,और पंचायतों में इसका वितरण भी शुरू हो गया था,और अब मास्क वितरण की गति काफी द्रुत होगी।जिविका दीदीयों द्वारा मास्क निर्माण की गति थी कम, अब रफ्तार बढ़ने के साथ ही सभी पंचायतों में हो जायेगा वितरण।क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में मास्क वितरण की धीमी गति पर बीडीओ ने बताया कि चुँकि अभी जिविका दीदीयों द्वारा प्रतिदिन 1500 से 2000 मास्क बनाया जा रहा था।

फिलहाल यह रफ्तार अब बढ़कर 2000 से 2500 के लगभग हो गया है। रफ्तार धीमी होने की वजह से एक साथ सभी पंचायतों को कभर कर पाना थोड़ा कठिन जरूर हो रहा था,लेकिन अब गति बढ़ी है,और हमलोग हरेक परिवार को सरकार के निर्देशानुसार मास्क उपलब्ध करा पाने में सफल हो सकेगें।बीडीओ बताते हैं कि जिविका के बीपीएम के कोविड पाँजिटिव होने की वजह से भी मास्क बनाने क्षमता कम पड़ रही थी,लेकिन अब सबकुछ ठीठाक है।मास्क बनाने का रफ्तार तेज हो जायेगा है।प्नारंभिक दौड़ में कुछ पंचायतों में उपलब्धता के आधार पर हुआ मास्क वितरण।बीडीओ बताते हैं कि फिलहाल उपलब्धता के आधार पर तीन पंचायतों स्लो गति से मास्क वितरण किया गया था, लेकिन उपलब्धता कम होने के कारण सभी परिवार को उपलब्ध नहीं हो सका था।अब गति मास्क निर्माण की तेज हो गयी है।

बीडीओ ने बताया कि शाहपुर,ऐजनी और नारायणपीपड़ पंचायत में कुछ परिवार के बीच मास्क वितरित किये गये थे।गति धीमी थी,लेकिन हर घर तक यह जरूरी चीज पहुँच अब पहुँच जायेगा।मास्क और साबुन वितरण में पंचायत सचिव के साथ कर्मियों को नियुक्त किया गया है।जो इस काम में लगे हुये हैं।अफवाहों से बचें घबराये नहीं सभी को मिलेगा मास्क।किसी भी परिवार के व्यक्ति को घबराने की जरूरत नहीं है।किसी भी तरह के अफवाह से बचें।घर में रहे।सुरक्षित रहें,और अपने परिवार को सुरक्षित रखें। हमलोग आमलोगों को सरकारी गाईडलाईन के मुताबिक जो भी सुविधा मुहैया करायी जायेगी।वह सभी लोगों तक पहुँचेगा।सरकार के निर्देशानुसार मास्क सभी परिवार को दिया जायेगा,और मास्क बनाने में जीविका दीदीयों ने गति बढायी है।उम्मीद है कि मास्क बनाने की तेज रफ्तार के साथ ही अब जल्द ही सभी पंचायतों के एक एक परिवार को सरकार के निर्देशानुसार मास्क उपलब्ध कराया जायेगा।