रामायण कि सीता बनने वाली है सरोजिनी नायडू

डेस्क : हिंदी सिनेमा में इन दिनों राजनेताओं और स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने वाले नायकों पर फिल्म बनाने में फिल्ममेकर खास दिलचस्पी ले रहे हैं, जो काफी रूप से सफल साबित भी हो रही हैं। इस कड़ी में स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री और देश की पहली महिला गवर्नर सरोजिनी नायडू पर फिल्म बनाने की तैयारी भी शुरू हो चुकी है, जिसका शीर्षक सरोजिनी रखा गया है। अब आप यह सोच रहे होंगे कि इस तरह की महिला का किरदार किस अभिनेत्री को निभाने का मौका मिलेगा। तो आपको बता दें कि फिल्म में सरोजिनी की भूमिका में रामायण की सीता यानी दीपिका चिखलिया नजर आएंगी। उन्होंने फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर जारी किया है। फिल्म का निर्देशन आकाश नायक के द्वारा किया जा रहा है।

फिल्म के निर्देशन करने के दौरान आकाश ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट का काम पूरा हो चुका है। लॉक डाउन खुलने के बाद फिल्म की शूटिंग आरंभ करेंगे। फिल्म में उनके आरंभिक जीवन से लेकर स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष को दिखाया जाएगा, उसके लिए काफी गहरे तरीके से रिसर्च की गई है।

यदि आपको नहीं पता तो आपको बता दें कि सरोजनी नायडू 16 साल की उम्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए लंदन चली गई थी। इंग्लैंड में ही वह पहली बार महात्मा गांधी से मिली और उनके विचारों से प्रभावित होकर जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया था। वह भारत छोड़ो आंदोलन में जेल भी गई थी और कई सारे आंदोलन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।