मकर संक्रांति के दही – चूड़ा भोज में सर्जन सिंह के गांधी आश्रम पर खूब चमकी सियासी एकता

बेगूसराय: मकर संक्रांति के साथ ही शुभ कार्यो की रफ्तार जिले में तेज हो गई है। खरमास खत्म होने के बाद सियासत के लिए भी अच्छे मुहूर्त की शुरुआत वर्ष 2020 की शुरु अब हो गई। दही – चूड़ा इस भोज के बहाने जिले भर के हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता ,सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता एवं दर्जनों की संख्या में डॉक्टर ने जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी युवा नेता सह पूर्व विधानसभा के प्रत्याशी अभय कुमार उर्फ सार्जन सिंह के द्वारा नगर थाना के पास गांधी आश्रम में गुरुवार को दही – चूड़ा के दिये गये भोज में जिले भर के हजारों लोगों ने शिरकत कर दही और कतरनी चूड़ा, एवं गया के तिलकुट को खूब खाया।

इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद के चेयरमैन स्व० वशिष्ट बाबु की भी 14 वीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई । उनके तैल्य चित्रों पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ।कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्व० वशिष्ट बाबु के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालें।

दही – चूड़ा भोज के साथ कार्यकर्ता मिलन समारोह में जिले भर से दही चूड़ा का भोज खाने के लिए कांग्रेसी नेता सार्जन सिंह के गांधी आश्रम पर पूरे दिन भर लोगों का तांता लगा रहा। कांग्रेसी नेता सार्जन सिंह के गांधी आश्रम पर दही चूड़ा के भोज में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामविलास सिंह ,रामानंद सिंह, महेश सिंह, युवा नेता अजीत सिंह ,बछवाड़ा विधायक रामदेव राय के पुत्र गरीब दास , पूर्व जिलाध्यक्ष शांति स्वामी ,अधिवक्ता वैद्यनाथ प्रसाद सिंह ,संजय कुमार ,सुबोध सिंह, शिवशंकर पोद्दार,डा० रंजन चौधरी ,बाल्मीकि सिंह ,रामचंद्र सिंह, महापौर उपेंद्र प्रसाद सिंह, उप महापौर राजीव रंजन, पूर्व महापौर संजय सिंह ,,वंद्वार पंचायत के पूर्व मुखिया चंद्रचूर सिंह समेत सैकड़ों लोगों ने दही चूड़ा का स्वादिष्ट भोज जमकर खाया ।कांग्रेसी नेता सर्जन सिंह के द्वारा यह भोज हर वर्ष मकर संक्रांति पर्व के मौके पर आयोजित किया जाता है ।

इस भोज के आयोजन से अभय कुमार उर्फ सार्जन सिंह की लोकप्रियता काफी अपने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और जिले भर के सामाजिक संगठन से जुड़े सभी लोगों के बीच बढ़ी हैं । इस दही चूड़ा के भोज में जिले के कई इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकार भी शामिल हुए थे।