सारण के इस सपूत ने किया ऐसा कमाल कि UP पुलिस हो गई मुरीद

डेस्क : कानपुर गोलीकांड के मास्टरमाइंड विकास दुबे का एनकाउंटर हो गया।यूपी के सबसे बड़े गैंगस्टर का एनकाउंटर हुआ जिस पर हाल ही में 8 पुलिस वालों के कत्ल का आरोप भी था। कानपुर के विक्रम गांव में 2 जुलाई को 8 पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में यह बड़ी पुलिसिया कार्रवाई है। विकास दुबे पर 5 लाख का नाम भी था विकास दुबे मरने से एक दिन पहले चिल्ला चिल्ला कर कह रहा था कि मैं ही हूं वह विकास दुबे कानपुर वाला और खुद को सरेंडर करवा लिया, इसके बाद जब अगले दिन पुलिस इसे उज्जैन से कानपुर ला रही थी तो विकास दुबे भागने की कोशिश की इस दौरान एनकाउंटर में वह मारा गया।

सारण के सपूत मनोज सिंह के काबिलियत के लोग हो गए मुरीद उज्जैन में विकास को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के नेतृत्वकर्ता मनोज सिंह सारण के सपूत हैं वह मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी स्वर्गीय शिव रतन सिंह के पुत्र है और वर्तमान समय में उज्जैन में पुलिस अधीक्षक के पद स्थापित है। आपको बता दें कि विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए यूपी की सरकार ने 5 दर्जन से अधिक पुलिस टीम का गठन कर रखा था इसके बावजूद भी यूपी पुलिस विकास दुबे को गिरफ्तार करने में नाकाम रही और विकास दुबे उत्तर प्रदेश से भागकर मध्य प्रदेश के उज्जैन जा पहुंचा।

वहीं पर सारण के इस सपूत ने इस कुख्यात को धर दबोचा इनकी काबिलियत की हर तरफ तारीफ हो रही है। एसपी मनोज सिंह और भी टीम को लेकर सारण जिले के लोग खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। मनोज सिंह ने वर्ष 1994 में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की है और वर्ष 1995 में डीएसपी बने। 15 वर्षों तक 1दर्जन से अधिक अनुमंडल में डीएसपी रहे इस दौरान उनकी इमानदारी, साहस और कुशलता से प्रभावित होकर राज्य सरकार ने 2010 में इंदौर का एसपी बनाकर पदोन्नति किया था। कई जिलों में बतौर एसपी के रूप में बेहद लोकप्रिय रहे। कोरोना काल के बीच शिवराज सिंह ने उन्हें उज्जैन का एसपी बनाया।

बेहद मिलनसार स्वभाव के हैं मनोज सिंह कोरोना संक्रमण से बचाव के मामले में वे सफल रहे हैं उज्जैन मंदिर से विकास दुबे को गिरफ्तार कर एक बार फिर से उनका नाम चर्चा में आ गया है। वह स्वभाव से बेहद ही मिलनसार हैं और जब भी अपने घर मुबारकपुर आते हैं तो गांव वालों से घूल मिल जाते हैं बाग बगीचे में घूमना सब से बातें करना उनको अच्छा लगता है। मिलनसार स्वभाव के कारण लोग उनसे बहुत प्यार करते हैं। वे जहां भी ड्यूटी पर रहते हैं उनके काम की सराहना होती है।