तेघड़ा में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांग मनवाने के लिए दिया एक दिवसीय धरना

तेघड़ा/बेगुसराय ( अनंत कुमार ) : तेघड़ा नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मी अपनी विभिन्न मांगो को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन नगर पंचायत कार्यालय पर दिया। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से वह लगातार विभिन्न वार्डो की सफाई करते आ रहे हैं, लेकिन इधर कुछ महीने से कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा निजी तौर पर विभिन्न एनजीओ के माध्यम से सफाई कर्मियों को नियुक्त किया जा रहा है।

जो हम तमाम सफाई कर्मचारियों के भविष्य के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। जब इस धरना की खबर अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा राकेश कुमार को लगा तो उन्होंने सफाई कर्मचारी से बात कर बीच बचाव करके मौखिक आश्वासन दिया गया है कि आप लोग अपने काम पर हैं आप लाभ लोगों के साथ जो भी वैधानिक अधिकार होगा वह दिलाया जाएगा ,उन्होंने बताया कि जो भी आंतरिक स्थिति आप सभी कर्मियों के नियुक्ति को लेकर है, उसका मैं अपने स्तर से पता लगाता हूं तथा अन्य अधिकारियों से भी पूरी जानकारी प्राप्त करता हूं । उसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा के मौखिक आश्वसन के उपरांत धरना समाप्त कर दिया।

धरना की अध्यक्षता बबीता देवी ने किया संचालन मोहमद शमशुल हक ने किया धरना को संबोधित नौजवान संघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार चिंटू, एटक नेता रविन्द्र कुमार ,सफाई कर्मी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिस्त्री, सफाई कर्मी अशोक मललिक,भोला मांझी ,नीलम देवी,ने भी किया आशा देवी,अरविंद मल्लिक,मनोज मल्लिक,सहित सभी सफाई कर्मी मौजूद थे।