बेगूसराय जदयू के एनजीओ व सामाजिक उद्यमी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने सचिन कुशवाहा , प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया पत्र

न्यूज डेस्क : बेगूसराय में जदयू के युवा नेता सचिन कुशवाहा को पार्टी के भीतर नयी जिम्मेदारी मिली है। सचिन कुशवाहा को जनता दल यूनाइटेड (एन.जी.ओ एवं सामाजिक उद्यमी प्रकोष्ठ ) बेगूसराय के जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वे बरौनी प्रखंड के बथौली पंचायत के निवासी है। क्षेत्र में इसकी खबर मिलते ही जिले के युवाओं में खुशी की लहर है। बताते चलें कि श्री कुशवाहा पूर्व में छात्र और युवा जदयू बेगूसराय के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

वे छात्र जीवन से ही सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। उनके नेतृत्व क्षमता से प्रभावित होकर जदयू एनजीओ प्रकोष्ठ में जिला अध्यक्ष का दायित्व जनता दल यूनाइटेड (एन.जी.ओ एवं सामाजिक उद्यमी प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार चौबे ने पत्र जारी कर के दिया। सचिन के जिला अध्यक्ष बनने के बाद जनता दल यूनाइटेड के बेगूसराय जिलाध्यक्ष रूदल राय, युवा जदयू अध्यक्ष सौरभ कुमार, मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह , युवा जदयू लोकसभा प्रभारी राकेश महतों, युवा नेता नीरज कुमार, धीरज कुमार कुशवाहा , रणविजय झा, राजीव कुमार पटेल, बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता, सुमन लता कुशवाहा, सुनील कुमार कुशवाहा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।