इतने लाख की लागत से नीमा चांदपुरा में बनेगी सड़क : एमएलसी रजनीश कुमार ने किया शिलान्यास

डेस्क : सदर प्रखंड के नीमा चांदपुरा गाँव में बिहार विधान परिषद के उप मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री रजनीश कुमार के द्वारा सिरसी ढाला बांध से नीमा गाँव की ओर जाने वाली सम्पर्क पथ का शिलान्यास किया गया। बताते चलें कि स्थानीय भाजपा कार्यकताओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम लोंगो के मांग पर रजनीश कुमार ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से 7,50,000/- की लागत राशि से उपरोक्त सड़क निर्माण की अनुशंसा किया है।

शिलान्यास करने के बाद मीडिया को सम्बोधित करते हुए रजनीश कुमार ने कहा कि विकास के इस दौर में नीमा चांदपुरा का क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ है। इस क्षेत्र में विशेष रूप से विकास करने की जरूरत है। जब तक ग्रामीण परिवेश में जीने वाले लोंगो का विकास नहीं होगा तब तक विकास की बात करना बेमानी है।

इस मौके पर युवा भाजपा नेता मनटुन मिश्रा, भाजपा नेता मनीष कुमार, भाजपा नेता नागेश्वर महतो, जिला परिषद् प्रतिनिधि, मुखिया प्रतिनिधि चुनचुन कुमार, पंचायत समिति सदस्य रघुनंदन महतो, पंचायत समिति सदस्य पारस साह, भाजपा नेता सत्यनारायण पोद्दार, बेगूसराय प्रखंड उपप्रमुख संजीव कुमार, आनंदी पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।