डेस्क : बुधवार को आयोजित देशव्यापी आम हड़ताल को राजद का समर्थन मिला है। बेगूसराय जिले के राष्ट्रीय जनता दल के सभी प्रखंड अध्यक्ष राजद सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष साथियों पार्टी के जिला पदाधिकारी जिला कार्यकारिणी साथियों पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय जगदानंद सिंह पार्टी के विधायक दल के नेता बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री माननीय तेजस्वी प्रसाद यादव जी के निर्देश के आलोक में जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने हड़ताल में शामिल होने को कहा है।
उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 20 20 को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के द्वारा मजदूरों के रोजगार, वेतन , प्रवासी मजदूरों की समस्याएं , महिला मजदूरों की समस्याएं मजदूर अधिकार इत्यादि को लेकर पूरे देश में आम हड़ताल किया जाएगा हड़ताल का पार्टी के द्वारा समर्थन दिया गया है नेता के निर्देश के आलोक में सभी साथियों से निवेदन है अपना झंडा बैनर के साथ हड़ताल में भाग लें।