बेगूसराय के रितेश ने ऑटोमेटिक सेनीटाइजर बनाकर मध्य विद्यालय त‌रबन्ना का मान बढ़ाया

साहेबपुरकमाल : 28 वी बाल विज्ञान कांग्रेस 2020 के जिला स्तरीय आयोजन बेगूसराय के उड़ान इंटरनेशनल स्कूल केशावे में आयोजित किया गया था। जिसमें राज्य के विभिन्न जिले के स्कूलों के बच्चों ने अपना अपना भाग लिया। इसी प्रोग्राम में साहेबपुर कमाल प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय तरबन्ना के 5 बच्चों ने अपना अपना प्रोजेक्ट बनाकर शामिल हुए। जिसमें 7वी वर्ग के रितेश ने बाजी मार ली।

दरअसल छात्र रितेश ने एक ऐसे उपकरण का आविष्कार कर दिया। जिसे देख कर पूरे परिवार में खुशियों की लहर दौड़ आई है। छात्र रितेश ने ऑटोमेटिक सेनीटाइजर मशीन अविष्कार करके राज्य स्तरीय आयोजन हेतु चुना गया। जो, कि पुरे प्रखंड के लिए हर्ष की बात है। छात्र रितेश के चयन के साथ-साथ विद्यालय के हेड मास्टर श्रीमती विभा रानी को भी जिला शिक्षा पदाधिकारी, बेगूसराय के द्वारा सम्मानित किया गया। हेड मास्टर विभा रानी ने बताया इस विद्यालय से प्रत्येक साल बच्चों को राज्य स्तरीय प्रोजेक्ट के लिए तैयार करवाया जाता है। तथा पिछले वर्ष भी इस विद्यालय की एक लड़की का सूखे कपड़े से सामग्री बनाने हेतु राज्य स्तरीय के लिए चुनाव किया गया था