बरौनी नगर परिषद मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद एवं सभी 31 वार्ड चुनाव को लेकर आरक्षण रोस्टर जारी

डेस्क : पहली बार बरौनी नगर परिषद का चुनाव होना है। जिसके लिए तेघड़ा निर्वाची पदाधिकारी एवं अन्य प्रखण्ड पदाधिकारियों के सहयोग से नगर परिषद बरौनी के परिसीमन व वार्ड गठन की प्रक्रिया पूरी कर बेगूसराय जिला निर्वाचन पदाधिकारी को सौंप दिया गया।राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार अक्टूबर माह में नगर परिषद, नगर पंचायत,नगर निगम एवं नगर पालिका के लिए पूरे बिहार में एक दिन चुनाव कराये जाने की बात कही जा रही है।

जिसको देखते हुए चेयरमैन पद आरक्षण रोस्टर के साथ वार्ड आरक्षण रोस्टर प्रकाशित किये जाने की प्रक्रिया शुरू है।इसी के मद्देनजर बरौनी नगर परिषद के 31 वार्ड के लिए आरक्षण रोस्टर जारी किया गया है।जिसमें 31 वार्ड में अनारक्षित 23 पद में महिला के लिए 11 एवं अन्य के लिए 12 सीट,पिछड़ा वर्ग के लिए 6 पद में 3 महिला एवं 3 अन्य एवं अनुसूचित जाति के लिए 2 सीट में एक महिला एवं एक पुरूष के लिए आरक्षित किया गया।

बरौनी नगर परिषद 31 वार्ड में 15 सीट पर महिला एवं 16 सीट पर होगें पुरूष उम्मीदवार।

प्रकाशित आरक्षण रोस्टर के मुताबिक बरौनी नगर परिषद वार्ड 1 सीट अनारक्षित अन्य,वार्ड दो अनारक्षित अन्य,वार्ड 3 पिछड़ा वर्ग महिला,वार्ड 4 पिछड़ा वर्ग अन्य,वार्ड 5 अनारक्षित महिला,वार्ड 6 अनारक्षित महिला,वार्ड 7 पिछड़ा वर्ग महिला,वार्ड 8 अनारक्षित महिला,वार्ड 9 अनारक्षित महिला,वार्ड 10 अनारक्षित अन्य,वार्ड 11 अनारक्षित अन्य,वार्ड 12 अनुसूचित जाति महिला,वार्ड 13 अनारक्षित अन्य,वार्ड 14 पिछड़ा वर्ग अन्य,वार्ड 15 अनारक्षित महिला,वार्ड 16 अनारक्षित महिला, वार्ड 17 अनुसूचित जाति अन्य,वार्ड 18 अनारक्षित महिला,वार्ड 19 पिछड़ा वर्ग महिला,वार्ड 20 पिछड़ा वर्ग अन्य,वार्ड 21 अनारक्षित महिला,वार्ड 22 अनारक्षित अन्य,वार्ड 23 अनारक्षित महिला,वार्ड 24 अनारक्षित अन्य,वार्ड 25 अनारक्षित महिला,वार्ड 26 अनारक्षित महिला,वार्ड 27 अनारक्षित अन्य,वार्ड 28 अनारक्षित अन्य,वार्ड 29 अनारक्षित अन्य,वार्ड 30 अनारक्षित अन्य,वार्ड 31 अनारक्षित अन्य इन सभी वार्ड के आरक्षण रोस्टर जारी किया गया है।

चैयरमैन पद के दर्जनों उम्मीदवार पर लटक आरक्षण की तलवार हुए खामोश,महिलाओं को उचित सम्मान।

पूरे बेगूसराय जिला बेगूसराय नगर निगम,बलिया,बखरी, बीहट,बरौनी और तेघड़ा के नगर निकाय चुनाव में महिलाओ को समान अधिकार देनें की कवायद सफल मानी जा रही है।आरक्षण के रोस्टर मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद एवं वार्ड सदस्य के आंकड़े इसकी पुष्टी करते हैं।जो 49 प्रतिशत से अधिक और लगभग 50 प्रतिशत के पास है।

वहीं नगर निकाय चुनाव आरक्षण रोस्टर प्रकाशित होने से पहले दर्जनों खासकर बेगूसराय नगर निगम और बरौनी नगर परिषद के स्वघोषित चैयरमैन उम्मीदवार जो कई महीनें पूर्व से अपनी दावेदारी को लेकर क्षेत्र भ्रमण वआम जनता के बीच जाकर अपने लिए समर्थन मांग रहे थे उनके लिए 8 सितंबर को प्रकाशित आरक्षण दिल तोड़ने वाला साबित हुआ।मुख्य पार्षद,उपमुख्य एवं वार्ड पार्षद के लिए जारी की गई आरक्षण रोस्टर से पूरे बेगूसराय जिला के सभी छह नगर निकाय चुनावी क्षेत्र में प्रत्याशियों के बीच कहीं खुशी है तो कहीं गम।

बेगूसराय जिला के 6 नगर निकाय चुनाव के मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद का आरक्षण रोस्टर जारी।

बेगूसराय नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर का दोनों पद अनारक्षित महिला है।इन दोनों पदों पर चुनाव सभी जाति की सिर्फ महिलाएं ही लड़ सकेंगी।बीहट नगर परिषद के मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद का दोनों पद अनुसूचित जाति अन्य।इसमें अनुसूचित जाति की महिलाएं एवं पुरुष दोनों ही उक्त पदों के लिए चुनाव लड़ सकेगें।बरौनी नगर परिषद के मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद का दोनों पद हुआ पिछड़ा वर्ग अन्य।

इस दोनों पद से पिछड़ा वर्ग जाति से ही महिला एवं पुरुष दोनों चुनाव लड़ सकेगें।तेघड़ा नगर परिषद के मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद का दोनों पद अनारक्षित महिला के लिए रिर्जव । इस दोनों पद से अब सिर्फ महिलाएं ही सभी सभी जाति से चुनाव लड़ सकेंगी।बलिया नगर परिषद के मुख्य पार्षद का पद पिछड़ा वर्ग अन्य तथा उपमुख्य पार्षद का पद अनारक्षित महिला के रिजर्व।बलिया मुख्य पार्षद पद के लिए अब पिछड़ी जाति से ही महिला एवं पुरुष दोनों चुनाव लड़ सकेगें।वहीं उपमुख्य पार्षद से सभी जाति की महिलाएं ही सिर्फ चुनाव लड़ सकेंगी।बखरी नगर परिषद के मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद का दोनों सीट हुआ अनारक्षित महिला।

अब इन दोनों सीटो के लिए सिर्फ महिलाएं ही सभी जाति की चुनाव लड़ सकेंगी।हलांकि इस संबंध में तेघड़ा प्रखण्ड पदाधिकारी ने कहा आधिकारिक जानकारी उनलोगों को अभी प्राप्त नहीं हुई है।साथ ही उन्होंने कहा सोसल मिडिया पर वायरल रोस्टर का प्रारूप पीडीएफ सही प्रतीत होता है।