डेस्क : एबीवीपी की तीन दिवसीय वृहद छात्र संपर्क अभियान के आखरी दिन गुरुवार को कुल मिलाकर 5000 छात्र छात्राओं से संपर्क साध कर उनके समस्याओं को जाना गया और उसे संग्रह कर राष्ट्रीय इकाई को भेजा गया। आखरी दिन समस्या संग्रह करते हुए एबीवीपी के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि आज जिले के 250 कार्यकर्ताओं ने छात्र छात्राओं से संपर्क साध कर उनके समस्याओं तथा उसके निराकरण पर बातचीत किया।
हमारा राष्ट्रीय लक्ष्य ‘शिक्षा शिक्षकों के द्वारा और शिक्षार्थियों के लिए’ के रास्ते पर कार्य करता है ।इसी के तहत समस्या संग्रह कर राष्ट्रीय इकाई को भेजा जा रहा है। जी डी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि वर्तमान की विषम परिस्थितियों में छात्र-छात्राओं के हितों की अनदेखी की जा रही है, जिसे एबीवीपी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। छात्र-छात्राओं के मुद्दे पर ही शिक्षा नीति बनाई जानी चाहिए। अन्यथा शिक्षा व्यवस्था अराजकता का शिकार होते जाएंगे।नगर सह मंत्री आदित्य राज व कौशिक झा ने कहा कि आज विश्वविद्यालय और तमाम शैक्षणिक संस्थान प्रशासनिक अव्यवस्था का शिकार है।
विश्वविद्यालय के पदाधिकारी निजी लाभ के लिए स्नातक में नामांकन रोके हुए हैं। जिसके खिलाफ अब व्यापक संघर्ष की स्थिति बन रही है। वही अंशु कुमार व राजदीपक गुप्ता ने भी वर्तमान समस्याओं पर अपने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय कला मंच के जिला संयोजक राहुल कुमार व एस एफ डी प्रमुख वीरू कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में छात्र-छात्राओं की अनदेखी करते हुए महाविद्यालय विश्वविद्यालय प्रशासन अपना कार्य कर रही है इसलिए विद्यार्थी परिषद की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।