बेगूसराय में लगे सांसद गिरिराज सिंह के लापता होने का पोस्टर, मिलेगा इनाम

डेस्क : बीजेपी के फायरब्रांड नेता व भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के लापता होने के पोस्टर बेगूसराय शहर में चिपकाया गया है। मानो ऐसा लग रहा है विधानसभा चुनाव से पहले बेगूसराय के लोकसभा क्षेत्र में एनडीए गठबंधन के लिए सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। जुलाई महीने में बिहार की राजनीतिक गलियारों के साथ साथ अब बेगूसराय के राजनीतिक गलियारों में भी उठापटक शुरू हो चुका है।

बात दरअसल पोस्टर से शुरू होकर मीडिया तक पहुंच गयी है। बेगूसराय के सांसद लापता हो गए हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, ऐसी बातें बेगूसराय के शहरों में सांसद गुमशुदा के पोस्टर चस्पा किये गए हैं। बताते चलें कि मार्च महीने से कोरोना काल में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दिल्ली में हैं। इससे पहले वे 2019 लोकसभा चुमाव जितने के बाद लगातार बेगूसराय आते रहते थे। इस प्रकार के पोस्टर चिपकाने बाले लोग अवश्य ही राजनीतिक कुंठा के शिकार हुए लोग होंगे। ताकि सस्ती लोकप्रियता के लिए पब्लिसिटी स्टन्ट किया जाए।

हालांकि बेगूसराय बीजेपी के मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी ने बताया कि सांसद गिरिराज सिंह अपने कार्यकाल में अबतक 82 दिन संसदीय क्षेत्र में बिताएं हैं। वैश्विक महामारी कोरोना काल में एक कोरोना पॉजिटिव केंद्रीय मंत्री के सम्पर्क में आने के कारण प्रोटोकॉल का तहत 28 दिन होंम कोरेण्टायन रहे जिसके बाद फिर से अपने कार्यालय में सरकार के कामों को निष्पादित करने में लगे हुए है। सुमित सन्नी ने कहा कोरोना काल में बेगूसराय के भाजपा कार्यकर्ताओं से माननीय सांसद लगातार जुड़े हुए हैं। बेगूसराय में भाजपा कार्यकर्ता उनके निर्देशों का पालन करते हुए लगातार जनसमस्यायों को दूर करने के प्रयास में जुटे रहते हैं। इस प्रकार के पोस्टर चिपकाने बाले असामाजिक तत्व प्रकार के लोगों पर कारवाई होनी चाहिए।