सहायिका पद पर पूनम देवी चयनित

बखरी बेगूसराय: ग्राम पंचायत राटन में आंगनवाड़ी केंद्र संख्या – 86 पर सहायिका के रिक्त पदों पर आज राटन गांव के वार्ड संख्या 07 स्थित आद्रा भवन में उप मुखिया अजित कुमार महतो की अध्यक्षता में आमसभा हुई,जिसमे प्रखण्ड मुख्यालय बखरी से बतौर पर्यवेक्षक जे.एस.एस. श्याम अचल,बाल विकास परियोजना से पर्यवेक्षिका राधा कुमारी की मौजूदगी में सर्वसम्मति से स्व.सुरेश सज्जन की विधवा पूनम देवी को सहायिका पद हेतु चयनित किया गया।ततपश्चात उप मुखिया अजित कुमार द्वारा चयनित प्रत्याशी को नियोजन-पत्र सुपुर्द किया गया।

इस पद हेतु एक और अभ्यर्थी इंदु देवी अपना दावा पहले ही छोड़ दी,फलस्वरूप एकमात्र विधवा अभ्यर्थी पूनम देवी को इस पद हेतु चयन कर लिया गया।आमसभा में पूर्व मुखिया आदित्य कुमार,सामाजिक कार्यकर्ता जितेन्द्र जीतू,प्यारे महतों,देवनारायण महतों, रणवीर यादव, रामदरेश महतों, ब्रजेश यादव, श्यामदेव महतों, गंगाराम महतों, टुनटुन महतों, सेविका सुशीला देवी, आंगनवाड़ी केंद्र के अध्यक्षा सगीना देवी, इंदिरा देवी, मीरा देवी, रामपुकारी देवी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।