बेगूसराय में राजनीतिक सरगर्मी तेज, नावकोठी मंडल के भाजपा पदाधिकारियों की हुई घोषणा

नावकोठी : कोरोना संकट के बीच बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां सभी पार्टी ने शुरू कर दी है, बेगूसराय में भी सभी राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं में इसको लेकर तैयारियां शुरू की गयी है। राजद कांग्रेस जदयू लोजपा भाजपा सहित वीआईपी आप रास्ट्रीय जन जन पार्टी के कार्यकर्त्ताओं में खासा उत्साह है। भाजपा बेगूसराय के नावकोठी भाजपा मंडल के अध्यक्ष ललन प्रसाद गुप्ता ने सोमवार को जिला अध्यक्ष की सहमति से मनोनीत पदाधिकारियों की घोषणा की।

मंडल महामंत्री मनीष पाठक ने बताया कि मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष पद पर अभिषेक कुमार, किसान मोर्चा अध्यक्ष के रूप में अरविंद सिंह, पिछड़ा मोर्चा के मुकेश कुमार महतो, अनुसूचित मोर्चा के महेंद्र चौधरी, महिला मोर्चा के संगीता देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा के मोहम्मद एजाज, महादलित प्रकोष्ठ के कमल तांती, पंचायती राज प्रकोष्ठ के अरुण राम, सहकारिता प्रकोष्ठ के देवेंद्र प्रसाद सिंह, वाणिज्य प्रकोष्ठ के पंकज एवं आईटी सेल संयोजक के रूप में आनंद कुमार को मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ललन प्रसाद गुप्ता ने कहा कि हमारे पार्टी के सभी युवा मेहनती एवं संघर्षशील हैं इन लोगों के कुशल नेतृत्व में पार्टी नया मुकाम हासिल करेगी।

पूर्व मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। अवध किशोर सिंह ने कहा की वर्तमान मनोनीत पदाधिकारियों के निर्देशन में प्रखंड क्षेत्र में पार्टी काफी मजबूत होगी। सभी नव चयनित पदाधिकारियों को मुकेश महतो,अजीत कुमार,हरेराम सिंह, अमरजीत कुमार, तरुण कुमार, अजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, बजरंगी साह, विभय कुमार, शाकिब जया, मनोरंजन महतो, पुरुषोत्तम पासवान, जयशंकर भारती, कपिल देव पोद्दार, सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी।