बेगूसराय के गढ़पुरा में पेड़ लटका हुआ मिला पूर्व मुखिया के भांजा का शव, पुलिस जांच में जुटी

डेस्क : बेगूसराय में इनदिनों पेड़ से लटके हुए लाश के मिलने की झड़ी लग गयी है। बीते समय में चेरिया बरियारपुर, छौड़ाही, एसकमाल, और गुरुवार को गढ़पुरा के रजौड़ गांव में एक बांसवाड़ी में एक शीशम पेड़ से गले में फंदा लगा लटका शव गुरुवार सुबह में बरामद किया गया है। बताया जाता है कि शव की पहचान रजौड़ पंचायत के पूर्व मुखिया देवेंद्र पासवान के भगिना 22 वर्षीय बलवीर कुमार के रूप में किया गया है।

पुलिस शव को कब्जे में लेकर यूडी केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया है। मृतक लड़का बचपन से ही ननिहाल रजौड़ में रह रहा था। जो छौड़ाही ओपी क्षेत्र के पनसल्लाह गांव के शंकर पासवान का पुत्र बताया गया है। मौके पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी थी। लेकिन जानकारी के मुताबिक अब तक कुछ खास सुराग हाथ नहीं लग पाया है,