मंझौल में पोखर निर्माण का काम हुआ शुरू, मुखिया जी बोले कामगारों में खुशहाली आयेगी

मंझौल : बेगूसराय के मंझौल अनुमंडल मुख्यालय के सिवरी गांव में मनरेगा के तहत पोखर निर्माण का  कार्य शुरू किया गया। मंझौल पंचायत चार के मुखिया राजेश कुमार ने बताया पंचायत वासी युगल ईश्वर के निजी जमीन में पोखर निर्माण का कार्य सोमवार से  शुरू हुआ है, पंचायत के मुखिया ने इस कार्य की प्राकलन राशि 75 हजार रुपये का बताया, तथा 350 मजदूर के काम मिलने की बात कही, उन्होंने कहा कि इस कार्य से पंचायत में घर बैठे हुए श्रमवीरों को काम मिलेगा, जिससे इस विपदा काल में उनका भरण पोषण हो सके। उक्त कार्य मे  में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु पूर्ण इतमाजात किया गया था, मास्क और सेनेटाइजर की समुचित व्यवस्था की गई थी। 

इससे पहले सुबह में  बिहार सरकार के निदेश के आलोक में  वार्ड संख्या चार में वार्ड सदस्य रंजन कुमार पूर्व वार्ड सदस्या जानकी देवी और मुखिया के द्वारा  मास्क एवं  साबुन का वितरण किया गया। विदित हो कि मंझौल पंचायत चार में लॉक डाउन के प्रारम्भ से ही पंचायत में मास्क वितरण और सेनेटाइजेशन का काम जोर शोर से किया जारी था।