डेस्क : अब तक की तस्वीर में आस्था कोरोना पर भारी पड़ता हुआ दिख रहा था। लेकिन आज रविवार सुबह गुरु पूर्णिमा पर सिमरिया घाट की जो तस्वीर आयी है उसमें कोरोना आस्था पर भारी दिखाई पर रहा है। बढ़ते संक्रमण मामलों के बीच अब लोग घरों में दुबकने लगे हैं। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को अहले सुबह से हजारों की संख्या में लोगों ने जिले के गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगायी।
श्रद्धालु दो पहिया, चार पहिया एवं सवारी गाड़ी पर सवार होकर सिमरिया गंगा नदी तट पहुंचने लगे। गंगा तट पर सुबह से ही स्नान करने वालों की भीड़ लगी रही। हर कोई गंगा नदी में डुबकी लगाने को बेताब थे। वहीं सिमरिया गंगा नदी तट पर धार्मिक आस्था को पुनर्जीवित करने के लिए कई महिला व पुरुष भक्तों द्वारा नदी तट पर घंटों भगतई करते रहे। इस अवसर कुछ संस्थाओं की ओर से घाटों पर चूड़ा-दही का भोज दिया गया।