बेगूसराय : प्राइवेट स्कूलों के द्वारा लॉकडाउन अवधि का शिक्षण शुल्क मांगे जाने के विरोध में लोगों ने खोला मोर्चा

डेस्क : बेगूसराय, सरकारी निर्देशों की अवहेलना कर बेगूसराय के प्राइवेट स्कूलों के द्वारा अभिभावकों लॉकडाउन अवधि का शिक्षण तथा अन्य शुल्क मांगे जाने के विरोध में लोगों ने मोर्चा खोला । शहर के वीर कुंवर सिंह चौक पर मास्क पहनकर सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए प्रदर्शन किया। शुल्क वसूली के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अभिभावकों के आर्थिक दोहन पर रोक नहीं लगने पर आंदोलन करने का अल्टीमेटम दिया।

मौके पर विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर सिंह चौहान ने कहा की बेगूसराय के प्राइवेट स्कूलों के द्वारा प्रशासनिक आदेश की लगातार धज्जियां उड़ाई जा रही है। लगातार अभिभावकों से लॉकडाउन अवधि का शुल्क जमा करने को कहा जा रहा है। शुल्क नहीं जमा करने पर बच्चों का रजिस्ट्रेशन रोका जा रहा है। लॉक डाउन की अवधि में जहां लोगों का जीवन यापन मुश्किल से हो रहा था। ऐसी स्थिति में प्राइवेट स्कूलों की महंगी फीस भरने में गरीब अभिभावकों की कमर टूट जाएगीl ऐसी स्थिति में जब बच्चे स्कूल भी ना गए हो। री _एडमिशन, विकास शुल्क सहित तमाम तरह के शुल्क गरीब अभिभावकों से नोटिस के माध्यम से मांगे जा रहे हैं। यह सरासर अन्याय है।

इसके खिलाफ विकासशील इंसान पार्टी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान करती हैl अगर अभिभावकों का आर्थिक दोहन बंद नहीं हुआl तो विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन को मजबूर होंगे। कार्यक्रम का नेतृत्व विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ठाकुर कुंदन कुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा जिला सचिव कैलाश यादव ने कियाl मौके पर ओंकार रजक रामकृष्ण ठाकुर सुनील सिन्हा राजा सिन्हा शंकर राम नंदन कुमार अखिलेश साहनी मोहम्मद जब्बार मोहम्मद इस्माइल अनिल साहनी मोहम्मद मुस्तफा उपस्थित थे।