दो माह का राशन नहीं बांटने बाले डीलर को लोगों ने बनाया बंधक

बेगूसराय : सरकार और प्रशासन की सारी कवायद के बावजूद जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं (डीलर) द्वारा राशन वितरण में जमकर मनमानी की जा रही है। बेगूसराय में सरकारी अनाज नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने डीलर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ताजा मामला नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर- कमरुद्दीनपुर है।

ग्रामीणों ने बताया कि डीलर आनंद कुमार निषाद केे द्वारा पिछले दो महीने का राशन सरकारी अनाज नहीं दिया गया है। इसी से नाराज होकर सोमवार को ग्रामीणों ने डीलर को पंचायत में बुलाकर अनाज नहीं देने का कारण बताने को कहा, लेकिन वह टालमटोल करने लगा। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने डीलर को बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक यह फैसला नहीं होगा, तब तक डीलर को यहां से जाने नहीं दिया जाएगा। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि डीलर के द्वारा मनमानी की जाती है। सही समय पर सरकारी अनाज गरीबों को बीच नहीं बांटा जाता है।

टालमटोल कर वहां से भगा देता है और अनाज भी कम देता है।सरकार के द्वारा फरवरी तक का अनाज देे दिया गया है। इसके बावजूद दिसम्बर और जनवरी का अनाज गरीबों के बीच नहीं बांटा गया। इसके ऊपर कानूनी कार्रवाई के साथ एसडीओ से शिकायत की जाएगी, फिर भी अगर बात नहीं मानी जाएगी तो एसडीओ का घेराव किया जाएगा। इस संबंध में डीलर आनंद कुमार निषाद का कहना है कि सरकार के द्वारा अनाज अभी नहीं दी गई है अनाज दिया जाएगा तो गरीबों के बीच बांटा जाएगा। स्थानीय लोगों के प्रयास से ग्रामीण शांत हुए और आक्रोशित डीलर को घर जाने दिया गया।