पंचायत चुनाव : बेगूसराय के भगवानपुर प्रखंड में होगा सबसे पहले वोटिंग , प्रशासनिक तैयारी जोर शोर से जारी

न्यूज डेस्क : बेगूसराय में 10 चरणों में आयोजित होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर जोर शोर से जारी है । बेगूसराय में सबसे पहले चुनाव भगवानपुर प्रखंड में आयोजित होंगे । इसी कड़ी में भगवानपुर प्रखंड के बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी मुकेश ने 13 कोषांगों का गठन किया है। प्रत्येक कोषांग के लिए नोडल अधिकारी समेत कर्मियों को भी प्रतिनियुक्त किया है दूसरे चरण में 29 सितम्बर को मतदान भगवानपुर प्रखण्ड में होगा पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही चुनाव के सफल संचालन के लिए प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है। दूसरे चरण में 29 सितम्बर को भगवानपुर प्रखंड में होने वाले चुनाव के सफल संचालन के लिए निर्वाची अधिकारी ने कार्मिक प्रबंधन समेत 13 कोषांग का गठन किया है।

इसके लिए प्रत्येक कोषांग के लिए एक वरीय अधिकारी, एक नोडल अधिकारी समेत दर्जनों कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।प्रतिनयुक्त कर्मियों के बीच दायित्व के निर्वहन की जबावदेही भी निर्धारित की गई है। यह जानकारी निर्वाची अधिकारी सह बीडीओ मुकेश कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि कार्मिक प्रबंधन कोषांग के लिए प्रखंड सांख्यिकी अधिकारी जितेन्द्र कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है।इस कोषांग में उनकी सहायता के लिए 16 अन्य कर्मियों को प्रतिनयुक्त किया गया है।इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन प्रबंधन कोषांग के लिए श्रम प्रवर्तन अधिकारी नीलेश कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस कोषांग में उनकी सहायता के लिए 34 कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।मतपत्र प्रबंधन के लिए प्रखंड सहकारिता अधिकारी महेन्द्र पासवान को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस कोषांग में उनकी सहायता के लिए 10 कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।सामग्री प्रबंधन कोषांग के लिए बी.एस.ओ जितेन्द्र कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

उनकी सहायता के लिए इस कोषांग में 26 कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।वाहन प्रवंधन कोषांग के लिए मनरेगा के पीओ अमरेन्द्र प्रताप सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। विधि व्यवस्था व आचार संहिता कोषांग के लिए सीआई हरेराम कुंवर को नोडल अधिकारी बनाया गया है।उनकी सहायता के लिए 14 कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।नाम निर्देशन कोषांग के लिए बी.एस.ओ जितेन्द्र कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है।इस कोषांग में 30 अन्य कर्मियों को भी प्रतिनियुक्त किया गया है।ए.एम.एफ कोषांग के लिए बीईओ मंजू कुमारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।उनकी सहायता के लिए 9 कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।वज्र गृह व मतगणना प्रबंधन कोषांग के लिए बी.एस.ओ जितेन्द्र कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है।उनकी सहायता के लिए 52 कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।

इसी तरह प्रशिक्षण कोषांग,निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग, कोविड19 कोषांग व मीडिया सह हेल्प डेस्क कोषांग का भी गठन किया गया है।सभी कोषांगों के लिए नोडल अधिकारी समेत कर्मी को प्रतिनियुक्त किया गया है।प्रतिनियुक्त कर्मियों में प्रखंड , अंचल, कृषि विभाग के कर्मी समेत शिक्षक शामिल है।प्रत्येक कोषांग के सफल संचालन की देखरेख के लिए वरीय प्रभारी अधिकारी को भी जिम्मेवारी दी गई है।निर्वाची अधिकारी सह बीडीओ मुकेश कुमार ने विभिन्न कोषांग के नोडल अधिकारी समेत प्रतिनियुक्त कर्मियों को उनके कार्यो की जानकारी दी।उन्होंने स्वच्छ चुनाव को ले अधिकारियों व कर्मियों टिप्स भी दिए ।